फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश के मंत्र 45: SBI की इन तीन खास सुविधाओं से आपको घर बैठे होगा फायदा

Sat, 13 Jun 2020 01:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ग्राहकों को घर बैठे एफडी खाता खोलने की सुविधा तो देता ही है, लेकिन अब बैंक ने आधार आधारित ऑनलाइन बचत खाता खोलने की सुविधा भी शुरू कर दी है। इसके अतिरिक्त हाल ही में बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास 'एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट' स्कीम की शुरुआत भी की थी। आइए जानते हैं आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं।

आधार आधारित ऑनलाइन बचत खाता खोलने की सुविधा
एसबीआई ने शुक्रवार को अपनी आधार से ऑनलाइन बचत खाता खोलने की सुविधा फिर शुरू कर दी है। इस सुविधा का उपयोग बैंक के योनो मंच के माध्यम से डिजिटल बचत खाता खोलने में किया जा सकता है। योनो बैंक की बैकिंग एवं जीवनशैली से जुड़ी सेवाओं की एकीकृत सेवा है।

बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘त्वरित बचत खाते’ की इस पेशकश के तहत ग्राहक को एक पूर्णतया कागज रहित अनुभव मिलेगा। इस बचत खाते के लिए ग्राहक को सिर्फ पैन संख्या और आधार संख्या उपलब्ध करानी होगी। 

बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि इस खाते में ग्राहक को बचत खाते के सभी फीचर मिलेंगे। इसके लिए उन्हें बैंक शाखा जाने की भी जरूरत नहीं होगी। योनो के माध्यम से त्वरित बचत खाता खोलने वाले सभी खाताधारकों को बैंक उनके नाम वाला रुपे एटीएम सह डेबिट कार्ड जारी करेगा।

अगर आप घर बैठे ब्याज का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं ऑनलाइन एसबीआई एफडी खाता खोलने का तरीका।
विज्ञापन

2 of 4
रुपये - फोटो : pixabay
  • सबसे पहले आपको एसबीआई (SBI) की नेट बैंकिंग वेबसाइट पर आईडी-पासवर्ड डालकर लॉगइन करना होगा। 
  • अब फिक्स्ड डिपॉजिट विकल्प में जाकर आपको e-TDR/e-STDR (FD) पर क्लिक करना होगा। यहां टीडीआर का अर्थ है टर्म डिपॉजिट और एसटीडीआर यानी स्पेशल टर्म डिपॉजिट। 
  • अब एफडी का प्रकार चुनकर आपको प्रोसीड पर क्लिक करना होगा। 
  • ध्यान रहे कि अगर आपके पास एक से अधिक बैंक खाता है, तो आपको उस खाते पर क्लिक करना होगा, जिसका पैसा आप ट्रांसफर करना चाहते हैं।
  • अब एफडी प्रिंसिपल वैल्यू का चयन कर 'अमाउंट' कॉलम भरें। 
  • इसके साथ ही आपको जमा की अवधि को भी चुनना होगा।
  • इसके बाद ग्राहकों को ऑटो-रिन्यू प्रिंसिपल एंड इंटरेस्ट, या ऑटो रिन्यू प्रिंसिपल एंड रि-पे इंटरेस्ट या रि-पे प्रिंसिपल एंड इंटरेस्ट में से किसी विकल्प को चुनना होगा। 
  • बाद में ग्राहकों को इसे सबमिट करना होगा, जिसके बाद उनका एफडी खाता खुल जाएगा। खाता खुलने के बाद ग्राहकों को एफडी की जानकारी दिखाई देगी।
नोट: एफडी खाता खोलने के बाद ग्राहक ट्रांजेक्शन नंबर को नोट कर लें। हो सके तो इसका प्रिंट भी निकाल लें। 
विज्ञापन

3 of 4
निवेश - फोटो : pixabay
ऐसे चुनें सही एफडी
  • बैंक हर अवधि की एफडी पर अलग ब्याज दर देते हैं। निवेश के लक्ष्य को देखकर सही अवधि और ज्यादा ब्याज दर चुनें।
  • पैसे लगाने से पहले बैंक की साख को परखें और क्रिसिल, इक्रा पर रेटिंग की जांच करें।
  • भुगतान के तरीकों की जानकारी लें। बैंक संचयी एफडी में ब्याज दर का भुगतान परिपक्वता अवधि पर ही करते हैं। गैर संचयी एफडी पर ब्याज का भुगतान विकल्प के तहत तिमाही, छमाही या सालाना हो सकता है।
हाल ही में एसबीआई ने एक नई डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत भी की थी। आइए जानते हैं उसके बारे में।
विज्ञापन

4 of 4
वृद्ध नागरिक - फोटो : PTI
एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम 
एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट' स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल या उससे ज्यादा की अवधि पर जमा करने पर 30 आधार अंकों का अतिरिक्त प्रीमियम इंट्रेस्ट मिलेगा। 

स्कीम की खास बातें:
  • यह स्कीम 30 सितंबर 2020 तक जारी रहेगी। 
  • पांच साल से कम के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों के मुकाबले 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। 
  • पांच साल से ज्यादा के खुदरा टर्म डिपॉजिट पर आम नागरिकों के मुकाबले 0.80 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलेगा। 
  • नए प्रोडक्ट में 30 आधार अंक अतिरिक्त प्रीमियम मिल रहा है। 
हालांकि, यह प्रीमियम उस स्थिति में लागू नहीं होगा, जिसमें समय से पहले डिपॉजिट तुड़वा लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें