लक्ष्य बनाकर करें निवेश
बचत करना आर्थिक मजबूती का आधार है, लेकिन मौजूदा समय बचत के बजाए निवेश पर जोर देने का है, जो एक लक्ष्य बनाकर किया जाए। मसलन, आपको मकान, गाड़ी, बच्चे की उच्च शिक्षा या शादी के लिए भविष्य में पूंजी चाहिए तो इन लक्ष्यों के अनुरूप ही निवेश शुरू करें। इसके लिए पहले अपने लक्ष्यों को एक कागज पर लिखें और उन्हें पूरा करने के लिए अवधि भी निर्धारित करें। संभव हो तो अपने पैसों को इक्विटी में निवेश करें जिसने अन्य एसेट की तुलना में ज्यादा रिटर्न दिया है।