वित्त मंत्री ने हाल ही में तत्काल ई-पैन कार्ड बनवाने की सुविधा पेश की है। इससे नया पैन कार्ड बनवाना न सिर्फ आसान हो गया है, बल्कि इसके लिए किसी दस्तावेज की भी जरूरत नहीं है और यह सुविधा मुफ्त है। आयकर विभाग के मुताबिक, नए ई-पैन कार्ड को पुराने लैमिनेटेड पैन कार्ड के बराबर बनाया गया है। हालांकि आयकर नियमों के तहत हर कोई ई-फाइलिंग पोर्टल से नया पैन बनवाने को आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। ऐसे में ई-पैन कार्ड बनवाने से पहले इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।