फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही लें ये आठ संकल्प, आर्थिक रूप से होंगे मजबूत, वित्तीय संकट से रहेंगे दूर

Mon, 16 Nov 2020 11:13 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
निवेश - फोटो : pixabay
दीपावली रोशनी के साथ नए संकल्पों और नई शुरुआत का त्योहार भी माना जाता है। महामारी के दौर में सबसे बड़ी समस्या आर्थिक मोर्चे पर आई है। अगर आपको भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इस दीवाली आठ संकल्पों के साथ नई शुरुआत कर सकते हैं। इसका मजबूती से पालन किया जाए तो भविष्य में कभी वित्तीय संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। सबसे जरूरी है कि आपकी बचत मासिक कमाई का कम-से-कम 20 फीसदी हो।

खर्च से पहले जरूरत और चाहत का फर्क समझें
महामारी के दौरान मांग कम होने की वजह से लोगों के खर्चों में कमी आई है। इसका असर बचत पर पड़ा है। इस संकट के बाद भी आप चाहें तो अपने खर्चों को नियंत्रित रख सकते है। इसके लिए जरूरी है कि आप मासिक बजट बनाएं और उसके अनुसार खर्च करें। किसी वस्तु की जरूरत एवं चाहत के अंतर को समझें और फिर खर्च करें।
विज्ञापन

2 of 9
स्वास्थ्य बीमा - फोटो : pixabay
स्वास्थ्य बीमा जरूर खरीदें
कोरोना महामारी के समय में स्वास्थ्य बीमा नहीं लेना ठीक वैसे ही है जैसे बिना मास्क के बाहर जाना। महामारी के दौर में अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य बीमा जरूर लें। इससे न सिर्फ अस्पतालों के भारी-भरकम खर्च से राहत मिलेगी, बल्कि आप पर वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 9
जीवन बीमा पॉलिसी - फोटो : pixabay
सालाना कमाई का 20 गुना तक जीवन बीमा    
इस महामारी ने हमें अपने और परिवार की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया है। भविष्य में आपके परिवार को वित्तीय संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए बीमा कराना बेहद जरूरी है। यह आपकी वर्तमान सालाना कमाई का कम-से-कम 10 से 20 गुना तक होना चाहिए।

4 of 9
रुपये - फोटो : pixabay
बेहतर क्रेडिट हिस्ट्री रखें
लॉकडाउन के दौरान वित्तीय संकट से जूझ रहे लाखों लोगों ने मोरेटोरियम का लाभ लिया। यह सुविधा उन्हीं लोगों को मिली है जिनकी भुगतान क्षमता के क्रेडिट हिस्ट्री भी बेहतर रही। क्रेडिट हिस्ट्री बेहतर रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने कर्ज का भुगतान सही समय पर करें।
विज्ञापन

5 of 9
महंगाई - फोटो : pixabay
महंगाई का रखें ध्यान 
समय के साथ महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। निवेश करते समय बढ़ती महंगाई दर को ध्यान में रखना जरूरी है। ऐसा नहीं करना आपके निवेश और वित्तीय प्लानिंग को बिगाड़ सकता है।

निवेश के मंत्र 75: काम की खबर: दिवाली पर मिले हैं इतनी कीमत के तोहफे, तो देना पड़ेगा टैक्स
विज्ञापन

6 of 9
निवेश - फोटो : pixabay
जल्द शुरू करें निवेश
बहुत से लोग नौकरी के कई साल बाद निवेश शुरू करते हैं। अधिकांश लोग 40-45 साल में वित्तीय योजना बनाने की शुरुआत करते हैं। अगर वह इस निवेश को 24-25 साल की उम्र में नौकरी लगते ही शुरू करते हैं, तो उन्हें आगे चलकर ज्यादा फायदा होता है। वे ज्यादा फंड जमा कर पाते हैं। 

निवेश के मंत्र 75: NPS में सभी कर्मचारियों को मिल सकती है छूट , जानिए आपको कैसे होगा फायदा
विज्ञापन

7 of 9
निवेश - फोटो : pixabay
इक्विटी से घबराहट में न करें निकासी
शेयर बाजार में गिरावट आने पर लोग घबराहट में अपने पैसे निकाल लेते हैं। निवेशकों को बाजार में पैसे लगाते समय संयम बरतना चाहिए और निकासी भी सोच-समझकर करनी चाहिए। यहां उतार-चढ़ाव आम बात है।

8 of 9
रुपये - फोटो : pixabay
एक एसेट क्लास में निवेश से बचें 
पैसे को निवेश करते समय उसे अलग-अलग एसेट क्लास में विभाजित करना चाहिए। कुछ एक जगह सोना प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं, लेकिन अपनी राशि क अलग-अलग पोर्टफोलियो का एक निश्चित अंतराल के बाद जरूर रिव्यू करें। इससे आपका निवेश सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन

9 of 9
रुपये - फोटो : pixabay
वेतन की छह गुना राशि आपात के लिए रखें
आर्थिक संकट के इस दौर में हाथ में पैसा रखना सोना रखने के बराबर माना जाता है। यह तभी संभव है जब आपके पास पर्याप्त बचत हो। कोरोना जैसे संकट के दौरान जब नौकरियों पर संकट है और कारोबार प्रभावित हैं, ऐसे में बेहतर जीवन-यापन करने के लिए जरूरी है कि आपके पास वर्तमान मासिक कमाई का कम-से-कम तीन से छह गुना बचत हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें