जिस तरह प्लास्टिक के क्रेडिट कार्ड ने कैश की जगह ली थी, अब मोबाइल फोन प्लास्टिक मनी की जगह ले रहा है। बैंक कई ऐसी सुविधाएं मोबाइल फोन पर उपलब्ध करा रहे हैं, जिनके लिए आपको बैंक शाखा के चक्कर लगाने पड़ते थे। अगर आप मोबाइल वॉलेट से जुड़े हैं तो इंटरनेट के बिना ही कहीं से भी लेन-देन कर सकते हैं। मोबाइल वॉलेट सेवा के क्षेत्र में एयरटेल जियो, वोडाफोन जैसी टेलीकॉम कंपनियों के साथ-साथ पेटीएम, पेजैप, चिल्लर, एसबीआई योनो, ऑक्सीकैश और पे-मेट जैसे बैंकिंग और निजी कंपनियां इस क्षेत्र के पुराने दिग्गज हैं।