फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन में क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं शॉपिंग तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां

Mon, 16 Oct 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 6
फेस्टिव सीजन में अगर आप ज्यादातर शॉपिंग क्रेडिट कार्ड से कर रहे हैं तो भूलकर भी ये पांच गलतियां न करें। अगर आपने यह गलतियां कर दी तो फिर आपको आगे चलकर पछतावा तो होगा, साथ ही सिबिल स्कोर पर असर पड़ेगा। इनसे बचने के लिए हम आगे आपको सलाह देते हैं कि इन बातों का ख्याल रखें ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। 
विज्ञापन

2 of 6
अपने कार्ड के इंटरेस्ट रेट और फीस के बारे में पता करें
क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करने से पहले अपनी लिमिट के साथ-साथ इंटरेस्ट रेट, फीस और रिवार्ड प्रोग्राम के बारे में पता करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अलग-अलग कैटेगिरी में बैंक क्रेडिट कार्ड को जारी करते हैं। हर क्रेडिट कार्ड का ग्रेस पीरियड, वार्षिक फीस और रिनुयल फीस एक दूसरे से भिन्न होती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अनजानी वेबसाइट पर न करें इस्तेमाल
अपने क्रेडिट कार्ड को किसी भी अनजाने वेबसाइट पर नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसी वेबसाइट के लिए आजकल वर्चुअल क्रेडिट कार्ड होते हैं। ये ऐसे क्रेडिट कार्ड होते हैं जिन्हें आप सिर्फ एक बार इस्तेमाल कर सकेंगे।

4 of 6
बिना https वाली साइट पर न करें शॉपिंग
किसी भी वेबसाइट पर जहां पेमेंट करनी है उसके वेबसाइट के एड्रेस में https जरूर देख लीजिए। जो भी वेबसाइट सिक्योरिटी के लिहाज से पक्का है उसपर https होगा। जब ऑनलाइन उचक्के किसी बैंक की नकल करके या ऐसे फर्जी वेबसाइट बनाते हैं तो उनमें https कभी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Amar Ujala
स्टेटमेंट पर हमेशा रखें नजर
अपने ऑनलाइन स्टेटमेंट पर हमेशा नजर रखिए। अगर ऐसा लगता है कि आपके अकाउंट से कोई ऐसी पेमेंट हुई है जिसे आप पहचान नहीं रहे हैं तो बैंक को तुरंत खबर कीजिये। हो सकता है कहीं कोई धीरे-धीरे आपका अकाउंट को खाली कर रहा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनतेरस पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़।
कैश ऑन डिलीवरी का करें इस्तेमाल
ऑनलाइन सामान मंगवाने पर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। प्रोडक्ट घर लाने वाले कोरियर कंपनी और डाक विभाग के कर्मचारी का नाम और बाइक का नंबर जरूर नोट करें। पार्सल को खोलने की वीडियो रिकॉर्डिंग बना लें। इसके साथ ही हर कंपनी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कैश और डिलीवरी वाली कंपनी से सामान मंगवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें