फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day पर बेटी के नाम इस सरकारी योजना में करें निवेश, मिलेंगे 74 लाख रुपये

Thu, 14 Nov 2019 12:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर हर मां-बाप अपने बच्चे को ऐसा तोहफा देना चाहते हैं, जो उनके बच्चे का जीवन साकार कर सके। ऐसे में अगर आप न्यूनतम निवेश पर अधिकतम रिटर्न पाना चाहते हैं तो भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी कई बचत योजनाएं हैं, जहां पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इनमें से अधिकांश योजनाएं डाकघरों में भी उपलब्ध है, जहां आप स्मॉल सेविंग स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। स्मॉल सेविंग स्कीम के तहत ही सरकार ने बेटियों के लिए भी एक योजना जारी थी। सुकन्या समृद्धि नाम की यह योजना आज भी चल रही है और इसमें जो रिटर्न मिलता है, उस पर सरकार किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगाती है। 
विज्ञापन

2 of 8

करना होगा अधिकतम 1.50 लाख का निवेश

इस स्कीम में बेटी के नाम पर 15 साल तक अधिकतम 1.50 लाख रुपये सालाना का निवेश करना होगा। बेटी के 18 और 21 साल होने पर आप पैसा निकाल सकेंगे। यह राशि बेटी की पढ़ाई या शादी में लाभकारी रहेगी। आइए जानते हैं इससे आपको 74 लाख रुपये कैसे मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 8

मिलेंगे 74 लाख रुपये

फिलहाल सुकन्या समृद्धि पर 8.1 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। अगर हम यह मानें की इस योजना की ब्याज दर में किसी तरह का परिवर्तन नहीं होता है तो फिर बेटी के 21 साल पूरे होने पर उसे 74 लाख रुपये मिलेंगे। इस राशि पर किसी तरह का कोई टैक्स भी नहीं देना होगा। 

यह भी पढ़ें: Children's Day: बच्चों के नाम रोजाना 206 रुपये निवेश कर पाएं 27 लाख रुपये

4 of 8

अधिकतम इतनी उम्र

अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल तक है तो आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोल सकते हैं। निवेश पर इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: अब आसानी से बदल सकेंगे आधार पर पता, बैंक खाता खोलने में भी आसानी

विज्ञापन

5 of 8

अधिकतम तीन खाते

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप एक लड़की के नाम से एक ही खाता खोल सकते हैं। जिन घरों में दो बेटियां हैं या जुड़वा बच्चे हैं, उनके माता-पिता ज्यादा से ज्यादा तीन खाते खोल सकते हैं। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप निकाल सकते हैं। इस निकासी पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप बाकी बची राशि भी खाते से निकालकर करके इसको बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8

कहां खुलवा सकते हैं खाता

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप देश के किसी भी डाकघर या फिर बैंकों में खुलवा सकते हैं। इसके लिए डाकघर और बैंक में जाकर आपको फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद नकद, ड्राफ्ट या चेक की मदद से पैसा जमा करना होगा। इसके बाद खाता खुल जाएगा और आपको इस खाते की पासबुक भी मिल जाएगी। फिर जब भी आप खाते में पैसा जमा करें तो उसकी पासबुक में एंट्री जरूर करवा लें, ताकि आपको पता रहे कि कितना पैसा आपने जमा किया है।
विज्ञापन

7 of 8

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

सुकन्या स्कीम में खाता खोलने के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, वे हैं-
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता या अभिवावक का पते का प्रमाण (बिजली व फोन का बिल, आधार, एलआईसी पॉलिसी, गैस बिल)
  • माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र (पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट)
  • हजार रुपये कम से कम जमा
  • सुकन्या समृद्धि योजना में लाभार्थी एक बार ही एक बेटी का खाता खुलवा सकता है। इसमें एक वर्ष में न्यूनतम एक हजार रुपये और अधिकतर डेढ़ लाख रुपये जमा करवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में लाभार्थी अब 250 रुपये में खाता खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
खाता खुलवाने की न्यूनतम राशि 250 रुपये होने के बाद इन खातों को खुलवाने के लिए अधिक आवेदन आ रहे हैं। पूर्व में सुकन्या समृद्धि योजना में एक हजार रुपये से खाता खुलता है। अब 250 रुपये से खाता खुलने के कारण गरीब परिवारों को भी इसका लाभ मिलेगा।

खाते में रकम जमा कैसे होगी?

  • खाते में रकम कैश, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या किसी ऐसे इंस्ट्रूमेंट से भी जमा कराई जा सकती है, जिसे बैंक स्वीकार करता हो। 
  • इसके लिए रकम जमा करने वाले का नाम और एकाउंट होल्डर का नाम लिखना जरूरी है।
  • रकम इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर के जरिए भी डाली जा सकती है।
  • इसके लिए संबंधित पोस्ट ऑफिस या बैंक में कोर बैंकिंग सिस्टम होना चाहिए। 
  • अगर खाते में रकम चेक या ड्राफ्ट से चुकाई गयी तो रकम खाते में क्लियर होने के बाद उस पर ब्याज दिया जायेगा।
  • ई-ट्रांसफर के मामले में डिपॉजिट के दिन से यह गणना की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें