फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट ऑफिस ही नहीं, अब स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश के लिए जाएं यहां

Sun, 22 Oct 2017 12:05 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
केंद्र सरकार द्वारा देश भर में चलाई जा रही स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करने के लिए डाकघर नहीं जाना पड़ेगा। लोगों में सेविंग की आदत को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अब पोस्ट ऑफिस के बाद बैंकों के जरिए  इनमें निवेश करने की मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन

2 of 7
बैँक
नहीं रहा पोस्ट ऑफिस का एकाधिकार
अब से स्मॉल सेविंग स्कीम पर डाकघरों का एकाधिकार नहीं रहा है। पब्लिक अब आसानी से अपने घर के पास मौजूद किसी भी राष्ट्रीयकृत और 3 बड़े प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में जाकर के इन स्कीम में निवेश कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amarujala
सरकार ने जारी की अधिसूचना
केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि अब बैंक नेशनल सेविंग टाइम डिपॉजिट स्कीम 1981, नेशनल  सेविंग (मंथली इनकम अकाउंट) स्कीम 1987, नेशनल सेविंग आरडी स्कीम 1981 और एनएसीसी को बेच सकेंगे। राष्ट्रीयकृत बैंकों के अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक भी इन स्कीम को आम जनता को बेच सकेंगे। 

4 of 7
ये हैं स्मॉल सेविंग स्कीम 
एनएससी, आर डी अकाउंट, सुकन्या समृद्धि अकाउंट, पीपीएफ, किसान विकास पत्र, वरिष्ठ नागरिक सेविंग स्कीम 2004 आदि स्मॉल सेविंग स्कीम में आते हैं। इन स्कीम का इंटरेस्ट रेट सरकार द्वारा जारी किया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
ये हैं नया इंटरेस्ट रेट
बचत की बेहद लोकप्रिय योजना- पीपीएफ और 5वर्षीय राष्ट्रीय बचत पत्र पर आपको 7.9 फीसदी की जगह 7.8 फीसदी का ब्याज मिलेगा। वहीं किसान विकास पत्र पर अब से 7.5 फीसदी की दर से ही ब्याज मिल पाएगा जो पहले 7.6 फीसदी था।
विज्ञापन

6 of 7
वरिष्ठ नागरिकों की 5वर्षीय वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और सुकुन्या समृद्धि योजना पर भी ब्याज दरों में कमी की गई है और इन पर अब 8.3 फीसदी ब्याज मिलेगा। इससे पहले इन योजनाओं पर 8.4 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उल्लेखनीय है कि सरकार ने अब इन योजनाओं की ब्याज दरों को तिमाही आधार पर संशाधित करना शुरू किया है। यह ब्याज दर जुलाई से सितंबर तक की तिमाही के लिए है। इन योजनाओं पर ब्याज घटने के बावजूद अभी भी दरें काफी आकर्षक है क्योंकि बैकों में इससे भी कम ब्याज दर पर जमा राशि स्वीकारी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें