फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सरकारी योजना से आपको होगा मुनाफा, हर माह मिलेगी 10,000 रुपये तक की पेंशन

Tue, 10 Dec 2019 10:01 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
वैसे तो नागरिकों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की कई योजनाएं उपलब्ध है, लेकिन इन सरकारी योजनाओं में से एक ऐसी योजना भी है जो आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है। अगर आप इस योजना में निवेश करते हैं, तो आपको रिटायरमेंट के बाद पैसों की कोई चिंता नहीं होगी क्योंकि आपको हर माह 10,000 रुपये तक की पेंशन मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर

क्या है प्रधानमंत्री वय वंदन योजना ?

हम बात कर रहे हैं सरकार की प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (PMVVY) के बारे में। प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के तहत नागरिकों को दस साल तक आठ फीसदी सालाना रिटर्न की गारंटी के साथ पेंशन दी जाती है। स्कीम के तहत पेंशन मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर लिया जा सकता है। योजना में 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिक निवेश कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: रोजाना 18 रुपये जमा कर पाएं 77 लाख रुपये, बेहद लाभदायक है ये प्लान

विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर

10,000 रुपये तक मिल सकेगी पेंशन

बीते महीनों में सरकार ने इसमें निवेश की रकम की सीमा दोगुनी करने का एलान किया था। इससे वरिष्ठ नागरिकों को काफी लाभ होगा। सरकार द्वारा निवेश सीमा 15 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि पहले यह 7.5 लाख रुपये थी। नागरिकों को प्रति माह 10,000 रुपये तक की पेंशन मिल सकेगी। 

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की मदद से खोलें अपना बिजनेस, होगा छह लाख रुपये का मुनाफा!

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
सरकार के इस कदम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के प्रावधानों को बढ़ाया जा सकेगा। मार्च 2018 तक कुल 2.23 लाख वरिष्ठ नागरिक इस पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। जबकि इससे पहले वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2014 के तहत 3.11 लाख वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिला था। 

यह भी पढ़ें: भूल जाइए नौकरी का ख्याल, बस थोड़े से पैसों से ये बिजनेस खोलने पर होगी बंपर कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
पहले प्रधानमंत्री वय वंदन योजना चार मई 2017 से तीन मई 2018 के लिए ही थी। अब इसके तहत निवेश करने की अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च 2020 कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: इस सरकारी स्कीम के तहत सस्ते में खरीदें शुद्ध सोना, होगा मोटा मुनाफा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें