फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ क्लेम लेने के लिए UAN,PAN-आधार में एक शर्त होना जरूरी वर्ना होगी परेशानी

Wed, 05 Jul 2017 04:04 PM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 6
ईपीएफ - फोटो : demo pics
अपने पीएफ अकाउंट से पैसा निकालना आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता है। अगर आपने यह तीन काम नहीं किए तो फिर न केवल आपका जमा पैसा भी पीएफ अकाउंट में फंस जाएगा, बल्कि आपको इसके लिए कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
pan card - फोटो : सोशल मीड‌िया
पीएफ क्लेम के लिए जरूरी हुआ आधार, पैन कार्ड और यूएएन
आप पीएफ क्लेम के लिए ऑनलाइन तभी अप्लाई कर सकते हैं, जब आपका यूएएन नंबर, पैन नंबर, आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर हो।  इसके साथ ही अगर कार्ड में किसी तरह का कोई मिसमैच हो तो फिर क्लेम नहीं ले सकेंगे। अगर तीनों कार्ड में नाम में जरा सा भी मिसमैच हुआ तो आप क्लेम नहीं ले पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
क्लेम लेने के लिए 10 दिन हुई समयसीमा
रिटायरमेंट फंड मैनेजर ईपीएफओ ने कर्मचारियों को बड़ी सुविधा देते हुए पीएफ निकासी, पेंशन और बीमा के निपटारे की समय सीमा को कम कर दिया है। इससे पहले ये समय सीमा 20 दिन थी जिसे 10 दिन किया गया है। 

4 of 6
जुलाई 2015 में इम्पलॉय प्रोविडेन्ट फन्ड ऑर्गेनाइजेशन ने अपने 4 करोड़ सब्सक्राइवर्स को सहूलियत देते हुए ईपीएफ सेटलमेंट की समयसीमा को 20 दिन कर दिया था। ईपीएफओ ने ऑनलाइन क्लेम सेटलमेंट की सुविधा 1 मई 2017 से शुरू की है। ऐसी योजना है कि उन सभी ईपीएफ खातों जो कि आधार नंबर से संबंध बैंक अकांउट से जुड़े हुए हैं उनमें ईपीएफ सेटलमेंट आवेदन मिलने के तीन घंटे तक किया जा सके।
विज्ञापन

5 of 6
employee
ईपीएफओ ने बयान जारी कर कहा कि दावों के निपटान की समय सीमा 10 दिन जबकि शिकायतों के सेटलमेंट की समय सीमा 15 दिन है। ये नई सहूलियतें हैं जो कि ईपीएफओ सिटिजन चार्टर 2017 में की गई हैं, जिसे मंगलवार को लेवर मिनिस्टर बंडारू दत्तात्रेय ने लांच किया। ईपीएफओ द्वारा उठाया गया ये कदम पारदर्शिता और जवाबदेही लाने का प्रयास है और सेवा वितरण प्रणाली और शिकायत निवारण तंत्र को और अधिक बेहतर बनाने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
टेक्नोलॉजी के साथ क्लेम मिलेंगे जल्दी
ईपीएफओ ने अपनी टेक्नोलॉजी एडवांस्ड बनाने और दिल्ली, गुरूग्राम और सिकंदराबाद में अपने 3 सेंट्रल डाटा केंद्रों पर अल्ट्रा मॉडर्न इक्विपमेंट स्थापित करने के लिये टेक्नॉलॉजी पार्टनर के रूप में सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) पुणे को जोड़ा है। गौरतलब है ‌कि अभी तक इनका निपटारा मैनुअल तरीके से किया जाता रहा है पर ऐप आने के बाद मोबाइल के जरिए लोगों को अपने पीएफ से जुड़ी दिक्कतों का समाधान मोबाइल पर ही मिल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें