फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर से जुड़े इन पांच नियमों में होने जा रहा है बदलाव, आपको जानना जरूरी

Sat, 30 Mar 2019 12:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आगामी सोमवार से नया वित्त वर्ष शुरू हो रहा है। ऐसे में आयकर दाताओं के लिए के लिए काफी नए नियम लागू हो जाएंगे। इससे करदाताओं को काफी राहत भी मिलेगी। केंद्र सरकार ने अपने अंतरिम बजट में इन घोषणाओं को किया था, जोकि एक अप्रैल से लागू हो जाएंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं वो पांच नियम जो आप पर असर डालेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6

5 लाख तक की आय करमुक्त

वेतनभोगी करदाताओं के लिए पांच लाख रुपये की आय करमुक्त  जाएगी। ऐसे में आपकी अगर सालाना आय नौ लाख रुपये है तो भी आपको किसी तरह का टैक्स नहीं देना पड़ेगा। इसमें आप 1.50 लाख रुपये सेक्शन 80सी के अंतर्गत, 80सीसीडी के तहत 50 हजार रुपये, 80डी के तहत स्वास्थ्य बीमा पर 25 हजार रुपये, 80टीटीए के तहत 10 हजार रुपये की छूट पा सकेंगे। वहीं होम लोन के तहत दो लाख रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 6

स्टैण्डर्ड डिडक्शन

एक अप्रैल से स्टैण्डर्ड डिडक्शन की सीमा 40 हजार रुपये से बढ़कर 50 हजार रुपये हो जाएगी। इस सीमा के बढ़ने से करदाताओं को तीन हजार रुपये से ज्यादा का फायदा होगा। 

4 of 6

दो घर वालों को कर राहत

आगामी महीने से दो घर के मालिकों को भी कर में छूट मिलेगी। पहले अगर किसी व्यक्ति के पास दो घर होते थे, तो एक घर पर कर में छूट और दूसरे पर कर देना होता था। हालांकि अब से दोनों घरों पर कर में छूट मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 6

घर बेचने पर लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स

पहले करदाताओं को लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स पर छूट मिलती थी अगर उन्होंने किसी घर को बेचकर दूसरा घर खरीदा हो। हालांकि अब से लोगों को एक घर बेचने के बाद दो छोटे घर खरीदने पर भी इस पर छूट मिलेगी। हालांकि इसके लिए दो शर्तों को पूरा करना पड़ेगा। पहला यह कि यह लांग टर्म कैपिटल दो करोड़ रुपये से कम हो और इसका फायदा करदाता ने अपने पूरे जीवन में एक बार किया हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

बचत खाते से ब्याज

अब करदाताओं को अपने बैंक या फिर डाकघर में बचत खाते में जमा धन पर मिलने वाले ब्याज पर ज्यादा छूट मिलेगी। अब यह सीमा 10 हजार रुपये से बढ़कर 40 हजार रुपये हो गई है। इसका फायदा वेतनभोगी के अलावा उन लोगों को भी होगा जो कि वेतन पर काम नहीं करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें