निवेश
- फोटो : pixabay
सक्रियता दिखाएं और काम करें
एक पल के लिए यह बिल्कुल मत समझो कि सब ठीक हो जाएगा और आपके लिए एक नया वित्तीय वर्ष आएगा जो इस साल से बिल्कुल ही अलग होगा। वित्तीय आदतों की तरह परिस्थिति, खुद-ब-खुद नहीं बदलती कि आपको अपने नए लक्ष्य हासिल करना है। आपको सोच-समझकर प्रयास करना होगा और उन क्षेत्रों में बदलाव करना होगा, जिनमें ओवरहॉल की आवश्यकता होती है। शुरुआत के लिए दो बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ज़ूमिंग करने पर विचार करें - आपका खर्च और बचत की आदतें। खर्चों की जांच करें और अनावश्यक और टाले जा सकने वाले खर्च से दूर रहें। किराने का सामान, मनोरंजन, गैस, और इसी तरह के अन्य खर्चों को कम से कम करने की कोशिश करें।
गिरवी, किराया और यूटिलिटी में खर्च एकाएक कम नहीं होने वाला। आप अपने मंथली क्रेडिट और बैंकिंग स्टेटमेंट्स का लगातार निरीक्षण कर अपने कोर्स ऑफ एक्शन को तय कर सकते हैं। इससे यह स्पष्ट करने में मदद मिलेगी कि आप कहाँ खर्च कर रहे हैं और आप कहां कटौती कर सकते हैं।
आपको अपने फाइनेंस का फिर से विश्लेषण करना है, अपनी बजट योजना को ठीक करना है, अपने क्रेडिट को स्कैन करना है, और सोच-समझकर एक्शन लेना है क्योंकि ऐसा करने से ही 2021 या संवत 2077 को आप पूर्वानुमान लगाकर सामने ला सकेंगे।