कोविड-19 महामारी ने सभी की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बचत करना आसान नहीं है। कई लोगों ने अपने खर्चे कम तो किए हैं, लेकिन कई ऐसे खर्चें होते हैं, जो बेहद जरूरी होते हैं और उन्हें रोका नहीं जा सकता। ऐसे में लोग निवेश के अलग-अलग विकल्प भी खोज रहे हैं। हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने भविष्य के लिए पैसे जमा कर सकते हैं ताकि संकट के समय में आपकी जेब पर ज्यादा भार न पड़े।
ज्यादा रिटर्न देने वाले विकल्पों में लगाएं पैसा
अगर आप सिर्फ एफडी या पीपीएफ जैसे पारंपरिक निवेश विकल्पों में निवेश करते हैं, तो आपको रिटर्न भी एक ही तरह का मिलता है। लेकिन आपको सिर्फ एक तरीके के निवेश विकल्पों से हटकर तेजी से रिटर्न देने वाले विकल्पों में पैसा लगाना चाहिए। म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए पैसा लगाते हैं, तो आपको काफी फायदा होगा।