फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री टाइम में पैसे कमाने के चार तरीके, बिना निवेश करें होगी कमाई

Sun, 09 Jun 2019 11:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है, लेकिन रोज-रोज ऑफिस जाना किसी को पसंद नहीं। अगर आपको घर बैठे ही पैसा कमाने का मौका मिले तो आप क्या कहेंगे। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे तरीकों के बारे में, जिनसे आप घर बैठे सिर्फ इंटरनेट का इस्तेमाल कर पैसे कमा सकते हैं।
विज्ञापन

पेड राइटिंग

2 of 5
यदि आप किसी खास विषय की बहुत अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप पेड राइटिंग के जरिए पैसा कमा सकते हैं। आप किसी वेबसाइट के लिए लेख लिखकर उनसे पैसे ले सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट की तलाश में आपको थोड़ा समय लगोगा।
विज्ञापन

रिसर्च

3 of 5
अगर आप लेख लिखने में, पढ़ाने में या फोटोग्राफी में रुचि नहीं रखते हैं, तो भी आपको पैसा कमाने से कोई नहीं रोक सकता। पैसा कमाने के लिए आप उन दूसरी ऑर्गेनाइजेशन के लिए रिसर्च का काम कर सकते हैं, जिनके पास इसके लिए समय नहीं है। इसके लिए ऐसे ऑर्गेनाइजेशन के बारे में पता करके उनसे रिसर्च का काम लिया जा सकता है और अच्छा पैसा कमाया जा सकता है।

ट्यूशन या हॉबी क्लास

4 of 5
नौकरी करने के लिए पढ़ाई हर कोई करता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो पढ़े-लिखे तो होते हैं, लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिलती। ऐसे में आप घर बैठे भी कमाई कर सकते हैं। अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन देकर आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। ट्यूशन के साथ-साथ आप बच्चों को उनकी रुचि के हिसाब से हॉबी क्लासेज भी दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन मार्केटिंग

5 of 5
अगर आप कपड़ों, जूतों, खाने-पीने के सामान या अन्य किसी चीज को बेचने का काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन रोज-रोज दुकान पर बैठना अच्छा नहीं लगता, तो इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं। इसके लिए स्नैपडील, फ्लिपकार्ट और कई अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल मददगार साबित हो सकते हैं, जहां रजिस्टर करके आप अपना सामान ऑनलाइन बेच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें