इमरजेंसी फंड को करें तैयार
मंदी के चलते ज्यादातर सेक्टर में लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक इमरजेंसी फंड बनाना जरूरी है। इस इमरजेंसी फंड में इतना पैसा हो कि आप अगले छह माह के खर्चों को पूरा कर सकें। अगर दो लोग नौकरी कर रहे हैं, तो छह माह का फंड पर्याप्त है। हालांकि एक लोग के काम करने पर ज्यादा बड़े समय की जरूरतों को पूरा करने वाला फंड चाहिए होगा। इस फंड को बनाने के लिए आप बचत खाते, स्वीप-इन खाता, एफडी, तरल फंड, शार्ट टर्म डेट फंड में निवेश कर सकते हैं।