फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे ठीक करें पैन कार्ड में छपी गलतियां, चुटकियों में हो जाएगा सारा काम

Wed, 24 Apr 2019 04:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पैन कार्ड एक विशिष्ट पहचान कार्ड है जिसे स्थायी खाता संख्या कहा जाता है। ये आर्थिक लेनदेन के लिए बहुत जरुरी होता है। इस कार्ड में 10 अंक होते हैं, जो कि आयकर विभाग द्वारा निर्धारित किया जाता है। कई बार हमारे पैन कार्ड में गलतियां भी हो जाती हैं, जिन्हें आप घर बैठे ही ठीक कर सकते हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : self
अगर आपके पैन कार्ड में कोई गलती हो गई है तो आप ऑनलाइन भी उसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एनएसडीएल की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां जाकर आपको 'एप्लीकेशन टाइप' का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प को चुनने के बाद आपको 'पैन कार्ड में गलती को बदलें' का विकल्प चुनना होगा।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : pexels.com
अब आपको नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ई-मेल जैसी जानकारी भरनी होगी। सभी जानकारियां भरने के बाद आपके समक्ष एक विकल्प आएगा कि आप भारतीय नागरिक हैं या नहीं। ये जानकारी भरने के बाद आपको अपने पैन कार्ड में दिए गए 10 अंक भरने होंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
इस सबके बाद आप कैप्चा कोड डालें और इसे जमा कर दें। अब आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है। रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपकी ई-मेल आईडी पर एक टोकन नंबर आएगा। इस टोकन नंबर को और अन्य जरूरी दस्तावेजों को आपको ऑनलाइन फॉर्म में डालना होगा और पेमेंट करनी होगी। पेमेंट के आठ से 10 दिनों बाद पैन कार्ड आपके घर पर आ जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें