फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे शहरों में रहने वाले शुरू कर सकते हैं ये 2 तरह के बिजनेस, कमाई 30 हजार महीना

Wed, 27 Sep 2017 03:46 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
1 of 5
अगर आप किसी छोटे शहर में रहते हैं और अपना बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बहुत ही कम इन्वेस्टमेंट पर दो तरह के बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इन बिजनेस से आप कम से कम हर महीना 30 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
csc
बिजनेस शुरू करने के लिए केंद्र सरकार देगी मदद
आपको यह बिजनेस शुरू करने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से मदद करेगी। सरकार की तरफ से चल रहे स्किल इंडिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत इस तरह का मौका दिया जा रहा है। इन स्कीम्स के तहत लाखों लोग लाभ ले चुके हैं। केवल आपको कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना है, जिनको हम आज आपको बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
होनी चाहिए इतनी जगह
इन बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास केवल 120 वर्गफुट की जगह होनी चाहिए। इसके अलावा आपने कम से कम स्नातक स्तर की शिक्षा प्राप्त की हो। आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए क्योंकि इसके बेसिस पर ही सरकार आपको यह बिजनेस करने की अनुमति देगी। 

4 of 5
खोल सकते हैं ये 2 तरह के बिजनेस 
यहां हम बिजनेस के बारे में बता रहे हैं वो हैं कॉमन सर्विस सेंटर और जन औषधि केंद्र। जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आपके पास बी.फॉर्मा या फिर डी. फॉर्मा होना चाहिए। अगर आपके पास यह डिग्री या डिप्लोमा नहीं है तो फिर भी आप औषधि केंद्र खोल सकते हैं। हालांकि जो व्यक्ति इस केंद्र को चलाएगा उसके पास यह डिग्री या फिर डिप्लोमा होना चाहिए। जन औषधि केंद्र खोलने पर प्रत्येक दवाई के बेचने पर सरकार टैक्स छोड़कर के एमआरपी पर 20 फीसदी का मार्जिन देगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
csc
कॉमन सर्विस सेंटर पर आएगा 2 लाख का खर्चा
कॉमन सर्विस सेंटर खोलने के लिए आपका दो लाख रुपये का खर्चा आएगा। ये खर्चा कंप्यूटर या फिर लैपटॉप, प्रिंटर, डिजिटल/वेब कैमरा, जेनसेट या इन्वर्टर या सोलर पैनल, ब्रॉडबैंड कनेक्‍शन, दुकान के किराये और साज सज्जा पर खर्च आएगा। आप कॉमन सर्विस सेंटर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड, खेती के कागजात, पासपोर्ट, बैंक में पैसा ट्रांसफर करना, मार्कशीट का प्रिंटआउट, आईटीआर, सभी तरह के लाइसेंस का आवेदन जैसे प्रमुख काम कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें