किसान विकास पत्र
किसान विकास पत्र के माध्यम से आप अपना पैसा दोगुना कर सकते हैं। ब्याज दरें अमूमन एक तिमाही तक फिक्स्ड रहती हैं। केवीपी में कम से कम किसी भी व्यक्ति को एक हजार रुपये का निवेश करना होगा। निवेश 100 के गुणांक में होगा। हालांकि इस योजना में निवेश की कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है। इसके साथ ही कोई भी व्यक्ति कितने भी खाते खोल सकता है। केवीपी को सरकार छोटी बचत योजनाओं के अंतगर्त चला रही है। इन पर मिलने वाला ब्याज हर तीन महीने में बदलता है। फिलहाल इस योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। ढाई साल के बाद समय से पहले विदड्राल की स्थिति में व्यक्ति को प्रति 1,000 रुपये के निवेश पर 1,173 रुपये मिलेंगे। तीन साल के बाद मिलने वाली धनराशि बढ़कर 1,211 रुपये और साढ़े तीन साल के बाद यह 1,251 रुपये हो जाएगी। समय के साथ निकाली जाने वाली रकम बढ़ती जाएगी और नौ साल पांच महीने के बाद पैसा दोगुना हो जाएगा। किसान विकास पत्र को किसी भी डाकघर से खरीदा जा सकता है। यह बच्चों के नाम पर भी बड़ों के द्वारा खरीदा जा सकता है।