फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे ऐसे बनवाएं अपना पैन कार्ड, 101 रुपये में हो जाएगा सारा काम

Sun, 19 May 2019 12:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पैन कार्ड (Pan Card) एक विशिष्ट पहचान कार्ड है जिसे स्थायी खाता संख्या (Permanent Account Number) भी कहा जाता है। पैन कार्ड किसी भी बैंक में खाता खोलने, राशि निकालने या जमा करने, या आयकर देने वालों की पहचान के लिए महत्वपूर्ण कार्य करता है। इसके साथ ही किसी भी वित्तीय दस्तावेजों या लेनदेन के साथ पैन कार्ड की जानकारी डालना आवशयक है। इसलिए आज हम आपको ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाने के दो तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको मात्र 101 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

101 रुपये में भी हो जाएगा सारा काम

2 of 5
पैन कार्ड बनवाने के लिए अगर आप ऑनलाइन ई-केवाईसी कराते हैं तो आपको 101 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं अगर पोस्ट से अपने दस्तावेज भेजेंगे तो इसके लिए आपको 107 रुपये फीस के तौर पर देने होंगे। आइए जानते हैं कि आप ऑनलाइन कैसे पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन

घर बैठे पैन कार्ड बनाने के दो तरीके

3 of 5
ऑनलाइन पैन कार्ड बनाने के दो तरीके हैं। अगली स्लाइड में हम आपको इन दोनों तरीकों के बारे में और उन साइट के बारे में भी बताएंगे जहां से आप पैन कार्ड अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि इन दोनों साइट के अलावा कोई भी अन्य साइट पैन कार्ड से जुड़े प्रोसेस के लिए ऑथोराइज्ड नहीं है। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

ऑनलाइन पैन कार्ड अप्लाई करने का पहला तरीका 

4 of 5
अगर आप घर बैठे ऑनलाइन पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको https://www.utiitsl.com/UTIITSL_SITE/pan/index.html पर क्लिक करना होगा। इस साइट पर जाकर आपको अप्लाई एज एन इंडियन सिटीजन या एनआरआई सेगमेंट में जाकर अप्लाई फॉर न्यू पैन कार्ड के विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद फॉर्म 49A भरकर इसे सबमिट करना होगा। फॉर्म भरने के बाद इसमें आपको अपने सभी दस्तावेजों को अटैच कर पेमेंट का भुगतान करना होगा।   

आपको कौन से दस्तावेज जमा करने हैं, इसकी जानकारी आप नीचे दिए गए लिंक से पता कर सकते हैं।
https://www.utiitsl.com/UTIITSL_SITE/forms/DocumentsForPAN.pdf 

इसके लिए आपको कितनी फीस का भुगतान करना होगा, ये आप नीचे दिए गए लिंक से देख सकते हैं।
https://www.utiitsl.com/UTIITSL_SITE/forms/UTIITSL%20-%20PAN%20Application%20Fees%20w_e_f_%2016th%20Jun%202018.pdf

साथ ही पैन कार्ड अप्लाई करने की अन्य जानकारी आप इस लिंक से प्राप्त कर सकते हैं-
https://www.myutiitsl.com/PAN_ONLINE/IPGguidelines.html  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पैन कार्ड अप्लाई करने का दूसरा तरीका

5 of 5
ऑनलाइन पैन कार्ड अप्लाई करने का एक और तरीका है। https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर आपको फॉर्म भरकर फीस देनी होगी। ध्यान रहे कि फीस का भुगतान आप डेबिट या क्रेडिट कार्ड, डिमांड ड्राफ्ट या नेट बैंकिंग से भी कर सकते हैं। पैसों का भुगतान करने के बाद आपको एक नंबर मिलेगा, जिसे आप नोट कर लें। अब आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज भेजने होंगे। बता दें कि इसके लिए आप ऑनलाइन भी केवाईसी करा सकते हैं। 

दस्तावेजों की जानकारी आप https://www.tin-nsdl.com/services/pan/documents49A.html से ले सकते हैं। 

वहीं फीस की जानकारी आपको https://www.tin-nsdl.com/services/pan/form49A.html से मिल जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें