फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 रुपये में बिक रहा है आपका इंटरनेट पर मौजूद प्रोफाइल

Sat, 18 May 2019 12:06 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इंटरनेट पर मौजूद आपका प्रोफाइल और वित्तीय जानकारियां डॉर्क वेब में 140 रुपये से कम में बिक रही है। केवल हैकर्स ही नहीं, बड़ी-बड़ी कंपनियां और बाजार से जुड़ी रिसर्च करने वाले लोग भी इस डाटा को चोरी-छिपे खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6

इनकी हो रही है चोरी

इंटरनेट पर मौजूद एक विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए लोगों के पासवर्ड, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को खरीदा जा रहा है। ऐसे में आपको थोड़ा सा और सचेत होने की जरूरत है। 
विज्ञापन

3 of 6
hack

इसके लिए चोरी हो रहा है डाटा

जो लोग आपका व्यक्तिगत डाटा चोरी कर रहे हैं उसका इस्तेमाल साइबर अटैक प्लान करने के लिए, कंज्यूमर बिहेवियर चेक करने के लिए या फिर वीडियो स्ट्रिमिंग वेबसाइट का फ्री में एक्सेस करने के लिए हो रहा है। 

4 of 6
hacker

एक रुपये से कम में डाटा

इस डाटा को विश्व की 250 से अधिक मश्हूर वेबसाइट और ऐप से इकठ्ठा किया जाता है। वहीं आठ हजार से अधिक छोटी वेबसाइट से भी डाटा को लिया जा रहा है। मामूली व्यक्ति का डाटा एक रुपये में और किसी मश्हूर व्यक्ति का डाटा 500 से 2000 रुपये के बीच में आसानी से मिल जाता है। इस डाटा को खरीदने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hackers

ऐसे कर सकते हैं बचाव

अगर आप एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल ज्यादातर अकाउंट में करते हैं तो फिर यह खतरा आपके ऊपर सबसे ज्यादा है। ऐसे लोगों को भी खतरा है, जिनके अलग-अलग पासवर्ड भी एक जैसे होते हैं। इसलिए हर ईमेल, सोशल मीडिया प्रोफाइल और बैंक खातों के लिए अलग-अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hackers

फालतू के ईमेल को न खोलें

किसी भी फालतू के या कहें स्पैम ईमेल को बिलकुल भी न खोलें। इस तरह के मेल को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दें या फिर डिलिट करना ज्यादा फायदेमंद हैं। आजकल आने वाले लोन के ऑफर इसी तरह के होते हैं, जिनसे बचा जा सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें