फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पेटीएम की तरह कर सकेंगे अमेजन से पेमेंट, बस करना होगा ये काम

Wed, 15 May 2019 01:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमेजन इंडिया ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। आप पेटीएम और गूगल पे की तरह अमेजन से भी पेमेंट कर पाएंगे। अमेजन की एप में यूपीआई पेमेंट (UPI) सिस्टम का एक विकल्प है, जिसके माध्यम से ग्राहक स्कैन कर पेमेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस सिस्टम के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
अमेजन की इस खास सुविधा का लाभ आप उनकी एप से उठा सकते हैं। ये सुविधा सभी एंड्राइड और आई फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि आई फोन यूजर्स के लिए अब तक पैसे भेजने और स्वीकार करने का विकल्प नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 5
अमेजन का ये फीचर अन्य यूपीआई पेमेंट एप जैसे गूगल पे, पेटीएम, फोन पे, आदि की ही तरह है। इस सुविधा के माध्यम से आप मोबाइल बिल और बिजली के बिल का भी भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा आप डीटीएच का रिचार्ज भी कर सकते हैं। 

4 of 5
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको अमेजन की एप डाउनलोड करनी होगी। इसके बाद मेन्यू में आपको अमेजन पे का विकल्प मिलेगा। अमेजन के जरिए पैसे भेजने और स्वीकार करने के लिए आपको एप में अपना बैंक खाता वेरिफाई करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके जरिए आप कोई भी यूपीआई क्यूआर कोड स्कैन कर सकेंगे, भले ही वो गूगल पे, फोन पे या पेटीएम में क्यों ना हो। बता दें कि अमेजन पे का लाभ आप तभी उठा पाएंगे जब अमेजन स्माइल कोड या अमेजन शॉपिंग क्यूआर कोड स्कैन करेंगे। वहीं अगर आप यूपीआई वाला क्यूआर कोड स्कैन करते हैं तो आप सीधा अपने बैंक खाते से लेनदेन कर सकेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें