फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज के दीदार में बाधा बनी जनवरी की ठंड, पर्यटक उद्योग पर बुरा असर, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

Tue, 21 Jan 2020 02:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
कोहरे में गायब हुआ ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2020 के पहले महीने जनवरी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। स्थिति यह रही कि ताजमहल के दीदार की चाहत रखने वालों ने भी सर्दी के तेवर देख अपने कदम पीछे खींच लिए। विदाई की बेला में भी ठंड के तेवर कम होने का नाम नहीं हो रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वीकेंड पर भी ताजमहल पर भीड़ नहीं उमड़ी। 
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल में शॉल ओढकर घूमती पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
साल के पहले रविवार (5 जनवरी) को तो सिर्फ 16 हजार पर्यटकों ने ही ताज का दीदार किया। जबकि आमतौर पर वीकेंड पर 40 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल देखने आते हैं। लंबे अर्से बाद ठंड ने अपने तेवर दिखाए हैं। ऐसे में लोगों ने घूमने-फिरने की बजाय घरों में ही कैद रहना उचित समझा। जिस संगमरमरी स्मारक को देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक खिंचे चले आते थे, उन्होंने अपने भ्रमण कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ठंड से ठिठुरे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
तारीख  देशी पर्यटक  विदेशी पर्यटक     कुल पर्यटक
11 जनवरी 16,634 3803 20,902
12 जनवरी 17,373  2732 20,543
18 जनवरी 13,571 3572 17,666

4 of 6
कोहरे में गायब हुआ ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया कि जनवरी से मार्च तक शहर में पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या रहती है। मगर, इस बार ठंड के चलते काफी पर्यटकों ने अपनी बुकिंग स्थगित की हैं। होटलों की बुकिंग भी कैंसिल की हैं। इससे पर्यटन उद्योग पर बुरा असर पड़ा है। 
विज्ञापन

5 of 6
ताजमहल में ठिठुरते नजर आए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से हाड़ कंपाने वाली सर्दी से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह आठ बजे कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ, मगर गलन भरी ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, 22 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। तेज धूप निकलेगी, गलन कम होगी, इससे राहत मिल सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें