बीते कुछ दिनों से स्टॉक मार्केट में निवेश का चलन देखने को मिला है, जिससे लोगों को बंपर रिटर्न्स मिल रहे हैं। वहीं कोरोना महामारी के बीच भी स्टॉक मार्केट में कई मल्टीबैगर स्टॉक्स ने निवेशकों को मोटे रिटर्न दिए हैं। दरअसल, मल्टीबैगर स्टॉक्स ऐसे स्टॉक्स हैं, जो निवेशक को एक बार नहीं बल्कि कई बार रिटर्न देता है। देखा जाए तो अपेक्षाकृत यह कम समय में 100 प्रतिशत या उससे भी अधिक रिटर्न है। यही कारण है कि आजकल ज्यादातर लोग मल्टीबैगर स्टॉक्स की तरफ अधिक आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इसमें रिस्क भी काफी होता है। अगर आप भी इस मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश करके मालामाल होना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको ऐसे स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बीते दिनों 1 लाख रुपये को 79 रूपये बना दिया। आप चाहे तो इसमें अपनी किस्मत भी आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...