कोरोना महामारी के चलते हमारे जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। वहीं देश में अभी भी कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण का लगातार फैलता ही जा रहा है। संक्रमित लोगों की संख्या आए दिन बढ़ रही है। यहां तक की कोरोना की वजह से हमारे आप-पास के नियमों में भी कई बदलाव किए गए हैं, जिनका सीधा असर हमारे ऊपर पड़ा है। इसी क्रम में लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों ने भी अपने नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसके बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों का ये नया नियम खासकर कोविड की चपेट में आ चुके लोगों को पर असर डाल रहा है। अगर आप भी लाइफ इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं और आप कोविड से ग्रस्त रह चुके हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। कंपनियों ने इन लोगों के लिए नियम में थोड़ा परिवर्तन कर दिया है। आइए जानते हैं ये क्या है?