फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Investment Tips: शेयर बाजार में निवेश करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा

Mon, 17 Jan 2022 05:07 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
निवेश - फोटो : pixabay
कोरोना महामारी के बाद से भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपने पैसों को शेयर मार्कट में इन्वेस्ट कर रहे हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना बाजार जोखिमों के आधीन आता है। ऐसे में इस क्षेत्र में निवेश करते समय कई सावधानियों को बरतना जरूरी है। स्टॉक मार्केट में निवेश के समय आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप भी शेयर मार्केट में अपने पैसों को निवेश करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपको कुछ गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। शेयर बाजार में पैसों का इन्वेस्ट करते समय अगर आप इन गलतियों को करते हैं, तो ज्यादा संभावना है कि आपके पैसे डूब सकते हैं। ऐसे में आपको एक बड़े वित्तीय घाटे का सामना करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी शेयर मार्केट में निवेश करते समय आपको नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
निवेश - फोटो : pixabay

बिना जानकारी के न करें निवेश

अक्सर कई लोग अपना डिमैट अकाउंट खुलवा कर बिना जानकारी के शेयर मार्केट में पैसों को निवेश करते हैं। बिना जानकारी के शेयर मार्केट में निवेश करना एक बहुत बड़ी गलती है। ऐसा करने पर आपके सारे पैसे डूब सकते हैं। स्टॉक मार्केट में निवेश करते समय आपको ये गलती कभी नहीं करनी चाहिए। स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन

3 of 5
निवेश - फोटो : pixabay

लालच और डर में शेयर को खरीदना और बेचना

नए निवेशकों के साथ अक्सर ये समस्या आती है कि वो लालच और डर में आकर शेयर को खरीदते और बेचते हैं। जब किसी कंपनी का शेयर अच्छा परफॉर्म करता है, तो वो लालच में आकर उसको खरीद लेते हैं। वहीं जब कंपनी की शेयर वैल्यू नीचे गिरने लगती है, तो उसे डर में आकर बेचने लगते हैं। ऐसा करने पर निवेशकों को काफी घाटा होता है। वारेन बफेट का कहना है कि जब बाजार में लोग अच्छे फंडामेंटल कंपनियों के शेयर को बेचते हैं, उस समय हमें उनको खरीदना चाहिए।

4 of 5
निवेश - फोटो : pixabay

सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर न करें निवेश

अक्सर लोग सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर स्टॉक मार्केट में इन्वेस्टमेंट शुरू कर देते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले बाजार को गहन तौर पर समझें। बाजार की समझ बढ़ाने के लिए आप विशेषज्ञों की सहायता ले सकते हैं या अच्छी किताबें पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निवेश - फोटो : pixabay

किसी की सलाह पर न करें निवेश

आपको कभी भी किसी व्यक्ति की सलाह पर निवेश नहीं करना चाहिए। निवेश करने से पहले कंपनी के विषय में खुद से डीप रिसर्च करें। आपको कंपनी के बेसिक प्रिंसिपल वैल्यू आदि चीजों के विषय में जानकारी इकट्ठी करनी चाहिए। उसके बाद ही स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें