फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर मिलेगा शानदार रिटर्न, जानें इसके बारे में

Sat, 05 Feb 2022 04:32 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Istock
अगर योजनाबद्ध ढंग से किसी स्कीम में निवेश किया जाए, तो मैच्योरिटी पर व्यक्ति को शानदार रिटर्न मिलता है। हालांकि, किसी भी स्कीम में इन्वेस्ट करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सालह जरूर लेनी चाहिए। बीते कुछ सालों के दौरान भारत में निवेश का चलन काफी बढ़ा है। लोग बड़े पैमाने पर अपने पैसों का निवेश शेयर मार्केट और क्रिप्टो करेंसी में कर रहे हैं। हालांकि, देश की अधिकांश आबादी अभी भी इन क्षेत्रों में निवेश करने से घबराती है। इसके पीछे का कारण बाजार जोखिमों का खतरा है। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। पोस्ट ऑफिस की इस योजना का नाम मंथली इनकम स्कीम है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों का खतरा नहीं होगा। वहीं निवेश पर रिटर्न भी शानदार मिलेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करेगी। मौजूदा वक्त में इस स्कीम में निवेश करने पर 6.6 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें इन्वेस्ट करने पर आपके खाते में हर महीने पैसे आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस की इस छोटी बचत योजना में आप 1 हजार रुपये के मल्टीपल में इन्वेस्ट कर सकते हैं। अगर आप इस योजना में सिंगल अकाउंट ओपन करवाते हैं, तो आप अधिकतम 4.5 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। वहीं अगर आप ज्वाइंट अकाउंट इस स्कीम में खुलवाते हैं, तो आप अधिकतम 9 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।

4 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Istock
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में कोई भी 10 वर्ष से ऊपर की आयु का व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है। खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम - फोटो : Istock
मंथली इनकम स्कीम में निवेश किए गए पैसों को 1 साल से पहले नहीं निकाला जा सकता है। अगर आप खाता खुलवाने के एक साल बाद और तीन साल से पहले अकाउंट को बंद करवाते हैं, तो आपके प्रिंसिपल की 2 फीसदी राशि की कटौती होगी। वहीं अगर आप 3 साल के बाद और 5 साल से पहले अपने अकाउंट को बंद करवाते हैं, तो प्रिंसिपल अमाउंट का 1 फीसदी काटा जाएगा और आपकी बाकी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें