फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO Link with Aadhaar: आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का ये रहा आसान तरीका, जल्दी करें नहीं तो हो सकता है नुकसान

Fri, 26 Nov 2021 05:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का तरीका - फोटो : iStock
हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज होते हैं, जो हमारे बेहद काम के होते हैं। मतलब अगर ये हमसे कहीं गुम हो जाएं, तो हमारे कई काम अटक सकते हैं। जैसे:- हमारा आधार कार्ड। आधार कार्ड हमारे कई काम आता है, हमारी पहचान के अलावा ये कई तरीकों से हमारे अन्य कामों में भी मदद करता है। जैसे- अपने पीएफ खाते को ही ले लीजिए। जी हां, क्योंकि सरकार ने आपके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएन नंबर से आधार कार्ड को लिंक कराना अनिवार्य जो किया हुआ है। इसके लिए आखिरी तारीख 30 नवंबर रखी गई है, और अगर आप इसे तब तक नहीं कराते हैं तो फिर आपको भविष्य में पीएफ से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आपने अब तक आधार को यूएन से लिंक नहीं कराया है, तो हम आपको इसका आसान सा तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का तरीका - फोटो : पीटीआई
ये रहा आसान प्रोसेस:-

स्टेप 1
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है, और यहां पर अपने यूएन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी पोर्टल के माध्यम से आप आधार को यूएन से लिंक करा पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • लॉगिन करने के बाद आपको ऊपर कई सारे विकल्प नजर आएंगे, जो आपके पीएफ खाते के लिए हैं, आपको इसमें से Manage वाले विकल्प में जाकर KYC वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

4 of 5
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का तरीका - फोटो : ANI
स्टेप 3
  • अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपके सामने वो दस्तावेज नजर आएंगे, जिन्हें आप अपने पीएफ खाते से लिंक करवा सकते हैं। यहां आपको आधार चुनना है और अपना आधार कार्ड का नंबर यहां दर्ज करके सेव वाले बटन पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से लिंक करने का तरीका - फोटो : epfo official website
स्टेप 4
  • इसके बाद आपके आधार को यूआईडीएआई से वेरिफाई कर लिया जाएगा, और थोड़ी देर में या कुछ समय बाद आधार कार्ड के सामने वेरिफाई लिखा आ जाएगा, जिसका मतलब है कि आपका आधार सफलतापूर्वक लिंक हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें