जीवन में कई सारी ऐसी परिस्थितियां आती है कि लोगों आर्थिक तंगी और अतिशीघ्र पैसों की जरूरत की वजह से लोन लेते हैं। पुराने जमाने में लोग पैसे उधार लेने के लिए साहूकारों और धनी लोगों के पास जाते थे, लेकिन मौजूदा समय में बैंक लोगों को आसान किश्तों में लोन देने की अच्छी सुविधा मुहैया कराता है, जिसके तहत आप अपनी समस्या के अनुसार आसानी से बैंक से लोन पास करा लेते हैं। मगर बैंक से लोन लेने के लिए कई सारे नियमों को भी जानना बहुत जरुरी होता है, नहीं तो कई बार लोगों को कम ब्याज दर की जगह ज्यादा ब्याज दर पर लोन मिल जाता है, जिससे उनका नुकसान होता है और कर्ज बढ़ता जाता है। बैंक जब भी किसी को लोन देता है, तो वो उसका क्रेडिट स्कोर भी चेक करता है। क्रेडिट स्कोर ये बताता है कि आपने इससे पहले कोई लोन लिया है या नहीं। साथ ही आपने उसे समय से लौटा दिया है या नहीं। इन सबको जानने के बाद ही बैंक आपको लोन देने के लिए हामी भरता है। ऐसे में अगर आप भी कम ब्याज दरों पर लोन लेना चाहते हैं, तो आपको इन चार बातों का ध्यान रखना चाहिए...