कोरोना महामारी के चलते देश में कई नौकरीपेशा लोगों के हाथ से काम छीन गया। वहीं कुछ लोगों की आय में भी कमी आई है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं।अगर आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं और पैसों की कमी की वजह से नहीं कर पा रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। देश के हर युवा को रोजगार मिले, इसके लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें से एक है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना। इस योजना के तहत केंद्र सरकार युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए 50 हजार से लेकर 10 लाख रुपये तक का लोन देती है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सरकार की सबसे सफल योजनाओं में से एक है। तो चलिए आज जानते हैं इस सरकार कि योजना के बारे में और कैसे आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं...