आधुनिकता के इस दौर में सभी के पास समय की कमी है। जितनी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं लोग उतने ही व्यस्त नजर आने लगे हैं। ऐसे में सबको लगता है कि उनके सारे काम एक ही जगह बैठे-बैठे हो जाएं। हालांकि अब ऐसा मुमकिन भी हो गया है। इसके अलावा कोरोना महामारी ने भी डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दिया है। कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने कई चीजों पर पाबंदियां लगा दी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन एजेंसियां व केंद्र सरकार लगातार लोगों को हिदायत दे रहीं है कि सार्वजनिक जगहों पर जाना खतरे से खाली नहीं है, इसलिए जितना हो सके ऐसी जगहों पर जाने से बचें। इसी क्रम में अब लोगों को बैंक, एलआईसी या पोस्ट ऑफिस जाने से भी रोकने के लिए सुविधाएं उपलब्ध की जा रही हैं। इसके अलावा आप पोस्ट ऑफिस की स्कीम से भी जुड़े ज्यादातर काम घर बैठे ऑनलाइन पूरा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...