फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: पीएफ का पैसा निकालने का ये रहा बेहद आसान तरीका, घर बैठे बैंक खाते में आ जाएगी रकम

Sat, 02 Oct 2021 05:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ निकालने का आसान तरीका - फोटो : pixabay
हम जब कहीं पूरे महीने काम करते हैं, तब जाकर हमें सैलरी के रूप में पैसे मिलते हैं। हाथ में मिलने वाले पैसों से ज्यादा हमारी सैलरी होती है, लेकिन मेडिकल इंश्योरेंस, ईएसआई और पीएफ जैसी चीजों में हमारी सैलरी का कुछ हिस्सा हर महीने चला जाता है। बात अगर पीएफ की करें, तो हर महीने जमा होने वाला पैसा आपकी और आपकी कंपनी की तरफ से आपके पीएफ खाते में जमा किया जाता है और इसे आप आगे चलकर अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा सकते हैं। हालांकि, कुछ समय पहले तक आपको अगर पीएफ के पैसे निकालने होते थे, तो इसके लिए आपको पीएफ ऑफिस में जाकर या अपनी कंपनी के जरिए फॉर्म को भेजना पड़ता था और तब जाकर कहीं आपके खाते में आपके पीएफ के पैसे आते थे। लेकिन अब वक्त बदल चुका है और अब आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से पीएफ के लिए अप्लाई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके आसान प्रोसेस के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ निकालने का आसान तरीका - फोटो : https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/
ये रहा प्रोसेस:-

स्टेप 1


-अगर आपका पीएफ कटता है, तो आपको सबसे पहले https:unifiedportal mem.epfindia.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। ये पीएफ डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट है। जहां आपको यूएन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करना है।

-अब आपको ऑनलाइन सर्विसेज में जाकर क्लेम (फॉर्म 31, 19, 10सी और 10डी) पर क्लिक करना है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ निकालने का आसान तरीका - फोटो : Pixabay
स्टेप 2

-इसके बाद आपसे आपका यूएन से लिंक्ड बैंक खाता नंबर पूछा जाएगा, जिसे भरकर आपको वेरिफाई पर क्लिक करना है।

-बैंक खाता वेरिफाई होने के बाद आपको 'सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग' को अप्रूव करने की जरूरत है और इसके बाद प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम पर क्लिक करना है।

4 of 5
पीएफ निकालने का आसान तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3

-अब आपको पीएफ निकालने का कारण चुनना होगा और इसके बाद आपको अपना पूरा पता भरना होगा।

-फिर चेक या बैंक पासबुक की एक स्कैन कॉपी आपको यहां अपलोड भी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ निकालने का आसान तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 4

-इसके बाद आपको नियम व शर्तों वाले बॉक्स पर क्लिक करते हुए गेट आधार ओटीपी पर क्लिक करना है, जो कि आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा।

-अब ओटीपी को दर्ज करना है और फिर सब्मिट कर देना है, जिसके कुछ दिनों बाद आपके खाते में पैसा आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें