फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

House Tax: घर बैठे मिनटों में जमा कर सकते हैं अपना हाउस टैक्स, ये रहा पूरा प्रोसेस

Mon, 29 Nov 2021 12:34 PM IST
Mishra मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन हाउस टैक्स - फोटो : istock
आज के इस डिजिटल युग में जब हर काम घर बैठे और ऑनलाइन होने लगा है तो लोगों को भी काफी सुविधाएं हो गयी हैं। अब वो समय नहीं रहा जब छोटे छोटे कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हों। आजकल लोग अपना किसी भी प्रकार का बिल भी ऑनलाइन जमा कर लेते हैं, जिससे लोगों को भी सुविधा होती है और सरकार को भी राजस्व के रूप में अच्छा टैक्स मिल जाता है। जब सरकार आम जनता के लिए सुविधाएं देती है जैसे:सड़क,बिजली पानी, और भी कई अन्य सुविधाएं। इनके एवज में सरकार टैक्स लेती हैं जिससे वो लोगो तक और बेहतर सुविधाएं दे सकें। इसी कड़ी में जब हम शहर में घर बनवाते हैं तो हमें हाउस टैक्स भी भरना होता हैं जो टैक्स ले रूप में सरकार के खाते में जाता है। अगर आपका भी घर शहर में है या नगर निगम के अधीन आता है तो और आप भी अपना हाउस टैक्स आसानी से भरना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं कि कैसे ऑनलाइन प्रक्रिया से कोई भी अपना हाउस टैक्स भर सकता है-
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन हाउस टैक्स - फोटो : istock
हाउस टैक्स ऑनलाइन कैसे भरें ?
  • सबसे पहले आप जिस भी शहर में रहते हों उस शहर के निगम की आधिकारिक वेबसाइट को लॉगिन करें। 
  • आपको होम पेज पर ही गृह कर विभाग का विकल्प दिखेगा और पे योर हाउस टैक्स ऑनलाइन लिखा दिखेगा। 
  • अगर आप पहली बार हाउस टैक्स जमा कर रहे हैं तो आपको अपना घर रजिस्टर करवाना होगा। इसके लिए क्लिक हियर टू रजिस्टर योर हाउस पर लॉगिन करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन हाउस टैक्स - फोटो : iStock
  • अब आपको अपना मोबाईल नंबर और हाउस आईडी का नंबर भरना होगा। 
  • इसके बाद आपसे जो भी सूचनाएं पूछी जाए उसे ध्यान से और सही सही भरें। 
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपके मोबाईल नंबर पर एक मैसेज आएगा जो यूजर आईडी और पासवर्ड होगा। 

4 of 5
ऑनलाइन हाउस टैक्स - फोटो : iStock
  • यूजर आईडी और पासवर्ड डालने के बाद आपको अपना एक नया पासवर्ड बनाने का विकल्प मिलेगा। 
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा और उसमें पूछी गयी सभी जानकारी को भरें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन हाउस टैक्स - फोटो : pixabay
  • सभी जानकारी भरने के बाद भुगतान करने का विकल्प चुन लें। जैसे: फोन पे, गूगल पे, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग।
  • विकल्प चुनने के बाद अपना टैक्स आप जमा कर दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें