फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Walmart, अल्फाबेट खरीदेंगे Flipkart में 70 फीसदी हिस्सेदारी, 15 अरब डॉलर में हुई डील

Fri, 04 May 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फ्लिपकार्ट ने वॉलमार्ट और गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट के साथ 15 अरब डॉलर की डील को अपनी मंजूरी दे दी है। इससे वॉलमार्ट और अल्फाबेट को फ्लिपकार्ट के 70 फीसदी हिस्सेदारी मिल जाएगी। डील के तहत कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 20 अरब डॉलर तय किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
इस डील में वॉलमार्ट के साथ गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक भी शामिल है। इस डील के बाद फ्लिपकार्ट के नए स्वरूप को लेकर 10 दिनों में फैसला लिया जाएगा। इस डील के बाद भी अभी कई जरूरी काम रहते है जिन्हें लेकर कंपनी जल्द खुलासा कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
अमेजन भी लंबे समय से फ्लिपकार्ट के अधिग्रहण की कोशिश करती आ रही थी। लेकिन फ्लिपकार्ट के बोर्ड ने आखिरकार वॉलमार्ट के साथ डील को अंतिम मंजूरी दे दी। इस डील से वॉलमार्ट ने एक अन्य अमेरिकी कंपनी अमेजन पर जोरदार जीत दर्ज की है।

4 of 5
इस डील के बाद भारत में वॉलमार्ट की बादशाहत स्थापित हो सकती है। कंपनी की ऑनलाइन मार्केट में प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने लंबे समय से अमेजन के खिलाफ संघर्ष किया है। वालमार्ट को पता है कि अमेरिका और चीन के बाद भारत उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार है। अमेजन ने हाल के दिनों में भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलमार्ट सौदे से पहले फ्लिपकार्ट ने किया बायबैक

5 of 5
वॉलमार्ट के साथ हिस्सेदारी अधिग्रहण पर चल रही बातचीत के बीच फ्लिपकार्ट ने अपने अल्पमत निवेशकों से 35 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्य के 18 लाख शेयर वापस (बायबैक) खरीद लिए । यह जानकारी सिंगापुर के एकाउंटिंग एंड कारपोरेट रेगुलेटरी अथॉरिटी में कंपनी द्वारा दाखिल सूचना से मिली। डाटा प्लेटफॉर्म पेपर डॉट वीसी के मुताबिक सूचना में कहा गया है कि इस कदम से कंपनी को सिंगापुर के कानून के तहत खुद को एक निजी कंपनी में तब्दील करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें