यात्री चेन्नई, हैदराबाद, रांची, बंगलूरू, गोवा, कोलकाता, दिल्ली, भुवनेश्वर, बागडोगरा, कोच्चि, पुणे, चंडीगढ़ के अलावा अन्य शहरों के लिए टिकट को बुक करा सकते हैं। कंपनी ने इसके अलावा 1699 रुपये में भी एक ऑफर शुरू किया है।
इस ऑफर के तहत कोलकाता से बागडोगरा का टिकट 2099 रुपये, विशाखापट्टनम के लिए 1699 रुपये और नई दिल्ली के लिए 3299 रुपये में मिलेगा। वहीं गुवाहाटी से दिल्ली का टिकट 3799 रुपये, कोलकाता के लिए 1699 रुपये और इंफाल के लिए 1399 रुपये में मिलेगा।