फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक गया माल्या का वो लग्जरी विमान जिसमें पूरे करता था अपने शौक, देखिए अंदर की तस्वीरें

Sun, 01 Jul 2018 06:37 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या का वो लग्जरी जेट विमान आखिरकार बिक गया, जिसमें सफर के दौरान वो हवा में अपने शौक पूरे किया करता था। 2013 से सेवा कर विभाग इसे बेचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन यह बिका नहीं। अब छह साल बाद इसे फ्लोरिडा की एक विमानन कंपनी ने बहुत ही मामूली कीमत पर इसे खरीदा है। हम आपको दिखाने जा रहे हैं जिसमें माल्या की शानो-शौकत वाली जिंदगी की थोड़ी सी झलक देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

2013 से इस एयरपोर्ट पर है खड़ा

2 of 6
माल्या का यह लग्जरी ए319 जेट दिसंबर 2013 से मुंबई एयरपोर्ट के हैंगर में खड़ा हुआ है। सेवा कर विभाग ने इस विमान को जब्त कर लिया था ताकि वो 800 करोड़ रुपये के बकाया को इसे बेचकर वसूल सके। पिछले शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश के बाद ई-निलामी के जरिए इसका सौदा 38.8 करोड़ रुपये में हुआ। अब बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा सहमति मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया पूरी होगी। 
विज्ञापन

विमान में प्राइवेट केबिन

3 of 6
इस विमान में माल्या का प्राइवेट केबिन भी है, जिसमें कुछ खास लोगों को ही जाने की अनुमति होती थी। विमान में लाउंज एरिया, बार कैबिनेट और डायनिंग एरिया भी शामिल हैं। ऐशो-आराम की सभी सुविधाओं से लैस इस जेट का रजिस्ट्रेशन नंबर भी वीआइपी है। लेकिन अब A319-133C VT-VJM MSN 2650 रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वीआइपी जेट को उसका नया मालिक मिल गया है।

1.9 डॉलर से हुई निलामी की शुरुआत

4 of 6
बता दें कि नीलामी की शुरुआत ही 1.9 मिलियन डॉलर से की गई। गौरतलब है कि ये नीलामी कारोबारी विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस पर बकाया सर्विस टैक्स की रिकवरी के तहत की गई थी।
विज्ञापन

पांच साल से नहीं भरी कोई उड़ान

5 of 6
पिछले पांच सालों से इस जेट ने कोई उड़ान नहीं भरी है। इन हालात को देखते हुए अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित विमानन कंपनी 'एविएशन मैनेजमेंट सेल्स' ने इसे इतनी कम कीमत में खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

25 यात्री कर सकते हैं यात्रा

6 of 6
इस लग्जरी जेट में छह क्रू मेंबर समेत 25 यात्री एक साथ उड़ान भर सकते हैं। जेट में एक बेडरूम, बाथरूम, बार और कॉन्फ्रेंस रूम के आलावा कई अन्य सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें