फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो वैलेंटाइन सेल: 10 लाख लोग 999 रुपये में कर सकेंगे हवाई सफर, जल्दी उठाएं लाभ

Wed, 12 Feb 2020 02:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बजट विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने यात्रियों के लिए एक ऑफर निकाला है, जिसके तहत घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे जुटाने की जरूरत नहीं होगी। अब आप कई शहरों में कम किराया देकर सफर कर सकते हैं। कंपनी ने चार दिन की खास 'वैलेंटाइन सेल' की घोषणा की है, जिसके तहत यात्री सिर्फ 999 रुपये में टिकट खरीद सकेंगे। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5

11 फरवरी से शुरू हुई सेल

सेल के तहत कुल 10 लाख सीटों के लिए टिकटें बेची जा रही हैं। इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, यह वैलेंटाइन सेल 11 फरवरी से शुरू हो रही है और 14 फरवरी को यह ऑफर समाप्त हो रहा है। बता दें कि सेल के तहत खरीदे गए टिकटों पर आप एक मार्च 2020 से लेकर 30 सितंबर 2020 तक यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ा झटका: महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, इतने ज्यादा बढ़ गए दाम 

विज्ञापन

3 of 5

इन यात्रियों को मलेगा ज्यादा लाभ

  • इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर है। उन्हें 5,000 रुपये तक 12 फीसदी तक के कैशबैक की सुविधा मिलेगी। 
  • वहीं अगर आपके पास फेडरल बैंक का डेबिट कार्ड है, तो आपको 10 फीसदी यानी 1,500 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। 
  • ध्यान रहे कि यह ऑफर किसी अन्य स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं मिलाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: छह दिन बाद थमा पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट का सिलसिला, आपको चुकाने होंगे इतने पैसे

4 of 5
इस संदर्भ में इंडिगो के चीफ कमर्शल ऑफिसर विलियम बॉउल्टर ने कहा कि, '11 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक चलने वाली चार दिन की स्पेशल सेल की घोषणा कर हमें खुशी हो रही है। इस ऑफर ने वैलेंटाइन के सेलिब्रेशन की शुरुआत कुछ दिन पहले ही कर दी है।' कॉरपोरेट और ऐसे ग्राहक, जो छुट्टियों पर जाने के इच्छुक हैं, वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाल ही में इंडिगो ने हिंदी भाषा में भी अपनी वेबसाइट की शुरुआत की थी। आप इंडिगो की वेबसाइट पर जाकर आसानी से टिकट बुक करवा सकते हैं। ऑफर से जुड़ी अन्य जानकारी आपको इंडिगो की वेबसाइट से मिल जाएगी।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें