कोरोनावायरस या COVID-19 ने अब तक दुनियाभर में 8,810 लोगों की जान ले ली है। वहीं, अब तक इससे 218,823 लोग प्रभावित हो चुके हैं। भारत में COVID-19 के कई नए मामले सामने आए हैं, जहां कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 169 पहुंच चुकी है। ऐसे में कोरोनावायरस का कहर न सिर्फ लोगों की जिंदगियों पर पड़ रहा है बल्कि, दुनियाभर के अर्थव्यवस्था पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में आज हम आपको दुनिया के उन पांच अमीर लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका कोरोनावायरस के चलते लाखों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इनमें मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स से लेकर अनिल अंबानी तक शामिल हैं। तो डालते हैं एक नजर,