फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: कम निवेश में शुरू करें ये खास बिजनेस, महीने में होगी 1.5 लाख रुपये से भी ज्यादा की कमाई

Fri, 11 Feb 2022 06:47 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कम निवेश में कारोबार शुरू करने का सबसे बेस्ट विकल्प - फोटो : i stock
किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले उसकी डिमांड और मार्केट को देखना बहुत जरूरी है। देखा जाए तो आज एलईडी  (LED) बल्ब हर घर का हिस्सा बन चुका है। गांव हो या शहर आज हर जगह इसकी डिमांड बड़ रही है। एलईडी बल्ब ने बहुत तेजी से पुराने सीएफएल (CFL) बल्ब की जगह ले ली है। आमतौर पर एक एलईडी बल्ब की लाइफ 50 हजार घंटे या उससे ज्यादा होती है, जबकि सीएफएल बल्ब की केवल 8 हजार घंटे तक ही होती है। साथ ही इससे बिजली के बिलों पर भी काफी लगाम लगी है। ये बल्ब काफी टिकाऊ होता है और प्लास्टिक का होने की वजह से इसके टूटने का डर भी नहीं रहता। ऐसे में एलईडी बल्ब का बिजनेस एक कमाल का आईडिया है। खास बात तो ये है कि सरकार भी इसको बढ़ावा दे रही है।  एलईडी बल्ब बिजनेस आईडिया की वजह से कई लोगों को रोजगार भी मिला है। इसकी ट्रेनिंग सरकार की तरफ से भी दी जाती है।
विज्ञापन

2 of 5
कम निवेश में कारोबार शुरू करने का सबसे बेस्ट विकल्प - फोटो : i stock
  • आप बेहद मामूली निवेश से भी एलईडी बल्ब बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। कम निवेश में शुरू करने के लिए इसे सबसे अच्छा बिजनेस माना जाता है। दरअसल, मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज के तहत कई संस्थान एलईडी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग देते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
कम निवेश में कारोबार शुरू करने का सबसे बेस्ट विकल्प - फोटो : i stock
  • वहीं स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत हर जगह एलईडी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग भी दी जाती है। साथ ही जो कंपनियां एलईडी बल्ब बनाती हैं वहां से भी ट्रेनिंग ली जा सकती है। एलईडी बल्ब बनाने की ट्रेनिंग के दौरान आपको बेसिक ऑफ एलईडी, बेसिक ऑफ पीसीबी, एलईडी ड्राइव, फिटिंग-टेस्टिंग, मैटेरियल की खरीद, मार्केटिंग, सरकारी सब्सिडी स्कीम के अलावा बहुत सारी चीज़ों के बारे में बताया जाएगा।

4 of 5
कम निवेश में कारोबार शुरू करने का सबसे बेस्ट विकल्प - फोटो : i stock
  • छोटे स्तर पर ये बिजनेस शुरू करने के लिए आप मात्र 50,000 रुपये में भी शुरू कर सकते हैं। इस काम के लिए जरूर नहीं की आपको कोई दुकान खोलनी पड़ेगी। इसे आप घर पर भी शुरू कर सकते हैं। एक बल्ब को बनाने में करीब 50 रुपये तक की लागत आती है और बाजार में ये 100 रुपये में बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कम निवेश में कारोबार शुरू करने का सबसे बेस्ट विकल्प - फोटो : Istock
  • इसका मतलब ये कि एक बल्ब पर आपको दोगुना मुनाफा होगा है। अगर आप एक दिन में 100 बल्ब बनाते हैं, तो आपकी 5000 रुपये की सीधी कमाई होगी। ऐसे में आप हर महीने 1.50 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें