फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Child Education Planning: बढ़ती महंगाई में करें बच्चों की पढ़ाई की फाइनेंशियल प्लानिंग, ये रहा फॉर्मूला

Tue, 08 Feb 2022 05:56 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस फॉर्मूला की मदद से बढ़ती महंगाई में करें बच्चों की पढ़ाई की फाइनेंशियल प्लानिंग - फोटो : i stock
आज के समय में किसी भी व्यक्ति के लिए फ्यूचर प्लानिंग करना बहुत जरूरी है। आसमान छूती महंगाई का सामना करने के लिए  भविष्य की मुद्रास्फीति का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वरना आपकी जमा की गई पूंजी भी भविष्य में कम पड़ जाएगी और आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हर माता-पिता पर एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देना, जिससे वे अपना करियर बनाने के लिए तैयार हो सकें। आजकल हायर एजुकेशन में लाखों रुपये का खर्च होता है। वहीं  15 से 20 सालों बाद आपके बच्चे की पढ़ाई का खर्च और भी बढ़ जाएगा। इसलिए आने वाले सालों के लिए अभी से प्लानिंग करते समय हमारा मुद्रास्फीति का सही कैलकुलेशन करना बहुत जरूरी है, जिससे आने वाले समय में होने वाले खर्च के बारे में पता लग जाता है। तो चलिए आज हम आपको मुद्रास्फीति के हिसाब से महंगाई का सही कैलकुलेशन करने के बारे में बताते हैं।  
 
विज्ञापन

2 of 5
इस फॉर्मूला की मदद से बढ़ती महंगाई में करें बच्चों की पढ़ाई की फाइनेंशियल प्लानिंग - फोटो : istock
इस तरह बढ़ेगा पढ़ाई का खर्च
  • आज के समय में बच्चों की पढ़ाई की अभी से सही प्लानिंग करना बहुत जरूरी है, वरना आगे चलकर आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आजकल इंजीनियरिंग या किसी भी प्रोफेशनल कोर्स में लगभग 7 लाख रुपये तक का खर्च आता है। यदि 7 प्रतिशत की मुद्रास्फीति के हिसाब से कैलकुलेशन की जाए तो 16 साल बाद इसमें करीब 20 लाख रुपये का खर्च आ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
इस फॉर्मूला की मदद से बढ़ती महंगाई में करें बच्चों की पढ़ाई की फाइनेंशियल प्लानिंग - फोटो : i stock
  • इस प्रकार आप अपने बच्चे के हायर एजुकेशन या पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए भी कैलकुलेशन कर सकते हैं। आज जिस कोर्स में 20 लाख रुपये का खर्च आता है, तो 15 से 20 सालों में ये खर्च 60 लाख के करीब पहुंच सकता है। इसका कैलकुलेशन करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। जिसके बात आप आसानी से  पढ़ाई का लक्ष्य तय कर सकते हैं।

4 of 5
इस फॉर्मूला की मदद से बढ़ती महंगाई में करें बच्चों की पढ़ाई की फाइनेंशियल प्लानिंग - फोटो : iStock
कैलकुलेशन करने का फॉर्मूला-
  • पढ़ाई के लिए कहीं भी अपना पैसे निवेश करने से पहले आपको ये कैलकुलेशन कर लेनी चाहिए ताकि आपको पता लग सके कि आपको भविष्य में कितने पैसों की जरूरत होगी। इसके लिए आप ये फॉर्मूला इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस फॉर्मूला की मदद से बढ़ती महंगाई में करें बच्चों की पढ़ाई की फाइनेंशियल प्लानिंग - फोटो : iStock
(IC) = (PC) (1+r/100)n
  • PC= वर्तमान में पढ़ाई पर लगने वाला खर्च
  • IC= पढ़ाई पर भविष्य में होने वाला खर्च
  • R= इन्फ्लेशन रेट
  • n= कितने सालों बाद बच्चा करेगा ये कोर्स
इस फार्मूले के हिसाब से अगर आज किसी कोर्स में 5 लाख रुपये लग रहे हैं, तो 16 साल बाद इस कोर्स में करीब 14.70 लाख रुपये खर्च होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें