फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2019: जानिए महिलाओं से लेकर किसानों-कारोबारियों को क्या-क्या मिला

Fri, 01 Feb 2019 05:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
budget - फोटो : रोहित झा
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मोदी सरकार के अंतिम बजट में महिलाओं, किसानों, कारोबारियों और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। इन सभी के लिए चुनावी साल में खजाने का पिटारा खोला गया है। वहीं रेल यात्रियों के लिए ज्यादा कुछ नहीं किया गया है। हालांकि यात्री सुविधाओं पर ध्यान बढ़ाने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
budget - फोटो : रोहित झा

महिलाएं

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाईं।
मुद्रा लोन की लाभार्थियों में 75 फीसदी संख्या महिलाओं की।
मोदी सरकार ने महिलाओं को 26 सप्ताह के मातृत्व अवकाश की शुरुआत की।
6 करोड़ मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देकर सरकार ने ग्रामीण गृहणियों का जीवन संवारा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : रोहित झा

छोटे उद्यमी

छोटे कारोबारियों को तोहफा, सरकारी उपक्रमों को 25 फीसदी करनी होगी 
3 फीसदी खरीदारी महिलाओं से करनी होगी 
जीएसटी पंजीकृत कारोबारियों को लोन पर 2 फीसदी ब्याज सब्सिडी मिलेगी 

4 of 6
budget - फोटो : रोहित झा

इंफ्रास्ट्रक्चर

रेलवे की योजनाओं के लिए 2019-20 में आम बजट से 64,587 करोड़ रुपये आवंटित। वर्ष के दौरान रेलवे का कुल पूंजीगत खर्च 1,58,658 करोड़ रुपये होगा।
100 से अधिक ऑपरेशनल हवाई अड्डे हो गए। 
घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 5 साल में दोगुनी हो गई। 
सरकार ने रोजाना 27 किमी लंबे हाईवे बनाए 
विज्ञापन

5 of 6
budget

खेतीबाड़ी

2 हेक्टेयर तक की जोत वाले किसान परिवारों को हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपए 
2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में बैंक में जमा होगी राशि
31 दिसंबर 2018 से लागू की गई नई योजना
करीब 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को होगा फायदा
किसानों को नकद सहायता राशि योजना को किसान सम्मान निधि योजना नाम दिया 
किसानों को योजना के लिए सरकार ने 75 हजार करोड़ रुपये का इंतजाम किया
पशुपालक और मतस्य पालकों को केसीसी लोन पर 2 फीसदी की अतिरिक्त सब्सिडी
31 मार्च 2019 के लिए पहली किस्त की राशि जल्द बैंक खातों में जमा होगी
पशुपालकों को सौगात, बनेगा राष्ट्रीय कामधेनु आयोग
किसानों की कर्जमुक्ति के लिए 1 दिसंबर 2018 से इंटरेस्ट सबवेंशन और रिपेमेंट स्कीम लागू की गई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
budget - फोटो : रोहित झा

आम आदमी 

किराये के लिए टीडीएस की थ्रेसहोल्ड 1.80 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.40 लाख रुपये की
दूसरे घर से मिलने वाले नोशनल रेंट पर नहीं लगेगा कोई टैक्स 
पोस्ट ऑफिस और बैंक डिपॉजिट पर मिलने वाली आय पर टीडीएस थ्रेसहोल्ड 10,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये की
नई पेंशन स्कीम का ऐलान, हर महीने 100 रुपये जमा करने पर मिलेगी 3000 रुपये पेंशन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मंधन नाम की पेंशन योजना लांच होगी
असंगठित क्षेत्र में कार्यरत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगी 3000 रुपए प्रतिमाह पेंशन
इसके तहत हर माह जमा कराने होगा 100 रुपये
 

(सभी ग्रॉफिक्स--रोहित झा)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें