फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Finance Minister: 63 वर्ष की हुईं निर्मला सीतारमण, ऐसे तय किया जेएनयू छात्रा से वित्त मंत्री बनने का सफर

Thu, 18 Aug 2022 07:54 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Finance Minister: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आज जन्मदिन है। फरवरी महीने में सीतारमण ने पूर्णकालिक रक्षामंत्री के तौर पर अपना चौथा आम बजट पेश किया था। इंदिरा गांधी के बाद देश में रक्षा मंत्री का पद संभालने वाली वे दूसरी महिला हैं।
विज्ञापन
1 of 7
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आज जन्मदिन है। फरवरी महीने में सीतारमण ने पूर्णकालिक रक्षामंत्री के तौर पर अपना चौथा आम बजट पेश किया था। इंदिरा गांधी के बाद देश में रक्षा मंत्री का पद संभालने वाली वे दूसरी महिला हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्र में कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है। आइए एक नजर डालते हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अब तक के राजनीतिक सफर के पर…

विज्ञापन

तमिलनाडु के मदुरै में हुआ जन्म 

2 of 7
निर्मला सीतारमण - फोटो : social media

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जन्म तमिलनाडु के मदुरै में 18 अगस्त 1959 को हुआ था। उनके पिता नारायण सीतारमण रेलवे कर्मचारी थे। निर्मला सीतारमण ने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी काॅलेज से अर्थशास्त्र से स्नातक किया है।

विज्ञापन

स्नातक के बाद की पढ़ाई जेएनयू में हुई

3 of 7
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media
स्नातक तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा हासिल की। उन्होंने जेएनयू से पहले अर्थशास्त्र में एमए किया फिर एफफिल की डिग्री हासिल की। उन्होंने इंडो-यूरोपियन टेक्सटाइल ट्रेड पर शोध प्रबंध में पीएचडी भी किया है। 

वर्ष 1991 में भारत लौटीं निर्मला सीतारमण

4 of 7
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media

निर्मला सीतारमण वर्ष 1991 में भारत लौटीं। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद में सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी स्टडीज में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दीं। आगे चलकर निर्मला सीतारमण ने PRANAVA नाम के एक स्कूल की भी स्थापना की। वर्ष 2003 से 2005 तक वे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं। 

विज्ञापन

वर्ष 2006 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ीं निर्मला

5 of 7
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media
वर्ष 2006 में वे भाजपा के साथ जुड़ीं। यहां एक बात दिलचस्प है कि उनके पति का पूरा परिवार उस समय कांग्रेस समर्थक था। भाजपा में निर्मला सीतारमण को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। उनकी गिनती भाजपा के असरदार नेताओं में होने लगी। आंध्र प्रदेश से वे राज्यसभा के लिए चुनीं गई। वर्ष 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उनके मंत्रिमंडल में निर्मला सीतारमण को राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया।

 

विज्ञापन

31 मई 2019 को देश की वित्त मंत्री बनीं 

6 of 7
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media
तीन सितंबर 2017 को उन्हें देश का रक्षा मंत्री बनाया गया। 31 मई 2019 के बाद से देश की वित्त मंत्री हैं। पांच जुलाई 2019 को सीतारमण ने अपना पहला बजट पेश किया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोर्ब्स की ताकतवर महिलाओं लिस्ट में 37वें नंबर पर

7 of 7
निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media
फोर्ब्स ने साल 2021 में दुनिया की सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में निर्मला सीतारमण को 37वें स्थान पर रखा गया। वहीं, फार्च्यून की रैंकिग में निर्मला सीतारमण को देश की सबसे सशक्त महिला माना गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्मला सीतारमण भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त हैं और शास्त्रीय संगीत उन्हें बेहद पसंद है। 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें