रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष नीता अंबानी ने इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी के अध्यक्ष थॉमस बाच की अपने आवास पर मेजबानी की। बाच मुंबई में 15 से 17 अक्टूबर के बीच होने वाले आईओसी के 141वें सत्र में शामिल होने के लिए भारत में हैं।