फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत की खबर: रोजाना 200 रुपये की बचत आपको दिला सकती है 28 लाख, बस करना होगा ये काम

Thu, 04 Nov 2021 12:55 PM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलआईसी भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है। इसके बारे में बच्चे-बच्चे भी जानते हैं। यह काफी भरोसेमंद है, तभी तो लोग सालों से इसमें निवेश करते आ रहे हैं और उसका फायदा उन्हें जबरदस्त रिटर्न के साथ मिलता है। एलआईसी की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनमें महज कुछ पैसे जमा करके आप लखपति बन सकते हैं। वैसे तो आज के समय में 200 रुपये कुछ नहीं है, अगर आप रोजाना इतने पैसे बचाएं तो कुछ सालों में आप लाखों रुपये के मालिक बन जाएंगे। दरअसल, ये जबरदस्त रिटर्न देने वाली स्कीम का नाम है एलआईसी जीवन प्रगति प्लान। खास बात ये है कि इस स्कीम में बीमाधारकों को बीमा कवर भी मिलता है। भविष्य में अगर जमाकर्ता के साथ कोई अनहोनी हो जाए तो उसके नॉमिनी को बीमा का पूरा लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में और खास बातें... 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
एलआईसी जीवन प्रगति प्लान का पॉलिसी टर्म न्यूनतम 12 साल और अधिकतम 20 साल है। इस योजना में आपको हर दिन के हिसाब से 200 रुपये यानी हर महीने छह हजार रुपये जमा करने होंगे। 20 साल तक अगर लगातार इतना पैसा जमा किया जाए तो मैच्योरिटी पर आपको 28 लाख रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलआईसी जीवन प्रगति प्लान व्यक्तिगत योजना है यानी इसमें एक व्यक्ति को ही प्लान लेना होता है। इस योजना की खास बात ये है कि इसमें प्रीमियम भुगतान के लिए मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक और वार्षिक विकल्प का चयन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
इस योजना के डेथ बेनेफिट की अगर बात करें तो अगर पॉलिसी लेने के पांच साल के अंदर बीमाधारक की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को सम एस्योर्ड का 100 फीसदी पैसा मिलेगा और अगर 6-10 साल के अंदर बीमाधारक की मृत्यु होती है तो नॉमिनी को सम एस्योर्ड का 125 फीसदी पैसा, पॉलिसी के 16-20 साल के अंदर बीमाधारक की मृत्यु होने पर सम एस्योर्ड का 200 गुना पैसा नॉमिनी को मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें