बॉलीवुड एक्टर्स का करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा होता है। जरूरी नहीं है कि फिल्मी सितारों की सभी फिल्में सुपरहिट हो। इसलिए तकरीबन हर बॉलीवुड एक्टर का साइड बिजनेस होता है। आइए जानते हैं इन सितारों के साइड बिजनेस के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
2 of 16
अमिताभ बच्चन के कई अलग अलग बिजनेस हैं। 2013 में उन्होंने जस्ट डायल कंपनी में 10 फीसदी की हिस्सेदारी ली थी, जिससे उन्हें काफी मुनाफा हुआ था। इसके अलावा स्टैंपेड कैपिटल में उन्होंने 3.4 फीसदी की इक्विटी ली हुई है।
विज्ञापन
सलमान खान
3 of 16
सलमान खान का एक कपड़ों के ब्रांड है, जिसका नाम है 'बीईंग ह्यूमन'। बीइंग ह्यूमन के 14 देशों में करीब 160 स्टोर हैं और साथ ही यात्रा डॉट कॉम में भी उनकी कुछ हिस्सेदारी है।
मलाइका अरोड़ा
4 of 16
मलाइका अरोड़ा की एक ऑनलाइन फैशन वेबसाइट है। इस वेबसाइट में सुजैन खान की भी साझेदारी है।
विज्ञापन
शाहरुख खान
5 of 16
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की रेड चिली नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
6 of 16
अक्षय कुमार का एक बेस्ट डील टीवी नाम से ऑनलाइन शॉपिंग चैनल है। इसके अलावा उनका हरि ओम एंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शन हाउस भी है।
विज्ञापन
करिश्मा कपूर
7 of 16
करिश्मा कपूर का एक ई-कॉमर्स पॉर्टल है, जिसका नाम है, 'बेबी और मदर केयर प्रोड्क्ट्स'।
जॉन अब्राहम
8 of 16
जॉन अब्राहम का भी खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम जे ए एंटरटेनमेंट है।
शिल्पा शेट्टी
9 of 16
बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शैट्टी रॉयलटी नाइट बार की मालकिन हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई में एक स्पा भी शुरू किया है।
माधुरी दीक्षित
10 of 16
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की ऑनलाइन डांस अकेदमी है, जिसका नाम है 'डांस विद माधुरी दीक्षित'।
सुनील शेट्टी
11 of 16
सुनील शेट्टी का अपना रेस्टोरेंट और नाइट क्लब है। इसके साथ ही शेट्टी का एक प्रोड्क्शन हाउस भी है, जिसका नाम है 'पॉपकॉर्न फिल्म प्रोड्क्शन हाउस'।
लारा दत्ता
12 of 16
साल 2000 में मिस यूनीवर्स का खिताब जीतने वाली लारा दत्ता का फिल्म प्रोड्क्शन हाउस है, जिसका नाम है 'भीगी बसंती फिल्म प्रोड्क्शन हाउस'।
अर्जुन रामपाल
13 of 16
अर्जुन रामपाल का एक लाउंज बार रेस्ट्रोरेंट है, जिसका नाम है लैप बार। इस बार में गौरी खान और रोहित बहल की साझेदारी है। इतना ही नहीं, रामपाल की चेसिंग गनेशा इवेंट नाम से एक मैनेजमेंट फर्म भी है।
अजय देवगन
14 of 16
एक्टर अजय देवगन की रोहा ग्रुप में साझेदारी है। इसके अलावा देवगन एंटरटेनमेंट सॉफ्टवेयर लिमिटेड के मालिक भी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 2011 में गुजरात के चरनका प्रोजेक्ट को भी शुरू किया था।
ट्विंकल खन्ना
15 of 16
ट्विंकल खन्ना एक इंटीरियर डिजाइनर और ऑथर हैं। उन्होंने 'Mrs Funnybones' नाम से किताब लिखी है, जो लोगों को काफी पसंद आई है। ट्विंकल के होम डेकोर बिजनेस का नाम 'द व्हाइट विंडो' है।
बिजनेस के मामले में अभिनेता चंकी पांडे भी पीछे नहीं है। चंकी बॉलीवुड फिल्मों के अलावा अपना बिजनेस भी चलाते हैं। चंकी पांडे मुंबई में द एल्बो रूम नाम के रेस्टोरेंट के को-ओनर हैं।