हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाले इस भव्य इवेंट में हिस्सा लेना हर किसी के बस की बात नहीं है। बता दें कि मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) की एक टिकट की कीमत 35 हजार डॉलर थी, जो भारतीय मूल्य के हिसाब से करीब 24 लाख रुपये है। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में अपनी टेबल बुक करने का खर्च 2,75,000 डॉलर है, जो भारतीय मूल्यों के हिसाब से करीब दो करोड़ रुपये है। इसमें हिस्सा लेने के लिए सेलिब्रिटीज को सिर्फ 24 लाख रुपये या दो करोड़ रुपये ही खर्च नहीं करने पड़ते हैं। सेलिब्रिटीज का और भी खर्चा होता है, आपको बताते हैं कैसे।