फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Roundup: सोना-चांदी नरम और नई जीएसटी दरें अधिसूचित, पढ़ें कारोबार जगत की सभी खबरें एक ही क्लिक में

Wed, 17 Sep 2025 08:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Business Roundup: सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को मुनाफावसूली के कारण गिरावट आई। दूसरी ओर अमेरिका के टैरिफ के असर से भारत का अमेरिका को निर्यात और घट गया है। शेयर बाजार की चाल से लेकर भारतीय अर्थव्यवस्था पर एसएंडपी की टिप्पणी तक बिजनेस राउंडअप में एक ही जगह पढ़ें कारोबार जगत की अहम खबरें।
विज्ञापन
1 of 11
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com
सोने-चांदी के बाजार में बुधवार को मुनाफावसूली का असर दिखा। इससे दोनो धातुओं की कीमतें ऑल टाइम हाई से फिसल गईं। वहीं, ट्रंप के टैरिफ के चलते भारत का अमेरिका को निर्यात लगातार तीसरे महीने घट गया है। त्योहारी सीजन और जीएसटी सुधार से देश में सोने के जेवरों की मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

शेयर बाजार में आईटी, बैकिंग और ऑटो सेक्टर में दिखी खरीदारी

शेयर बाजार में उत्साहित निवेशकों ने आईटी, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में मजबूत खरीदारी की। इससे सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, खनन उद्योग को निम्नस्तरीय लौह अयस्क पर प्रस्तावित निर्यात शुल्क से बड़ा झटका लगने की आशंका है। इसके अलावा, अमेरिका-भारत के बीच व्यापार वार्ता में आशावाद की लहर है और एसबीआई व बंधन बैंक ने यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी जापानी बैंक एसएमबीसी को बेच दी है। कारोबार जगत से जुड़ी सभी अहम खबरें पढ़ें बिजनेस राउंड अप में।
विज्ञापन

2 of 11
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

मुनाफावसूली के कारण सोने-चांदी में नरमी

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली करने के कारण बुधवार को दिल्ली में सोना ऑल टाइम हाई से फिसल गया। सोने की कीमतें 1,300 रुपये की गिरावट के साथ 1,13,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं। वहीं चांदी 1,670 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। सर्राफा बाजार के अपडेट के लिए पूरी खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

3 of 11
भारतीय अर्थव्यवस्था पर एसएंडपी ग्लोबल की राय। - फोटो : amarujala.com

वैश्विक झटकों के बावजूद मजबूत बना रहेगा भारत

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक आर्थिक झटकों के असर से भारत के विकास दर पर अल्पकालिक दबाव दिख रहा है, लेकिन देश की दीर्घकालिक वृद्धि की कहानी बरकरार है। भारत ने बुनियादी ढांचे के विकास और प्रक्रियाओं में सुधार के माध्यम से अपनी स्थिति मजबूत की है। इससे विकसित देशों की तुलना में भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में इसकी जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। पूरी खबर यहां पढ़ें

4 of 11
अमेरिका को भारत का निर्यात - फोटो : amarujala.com

टैरिफ से भारत का अमेरिका को निर्यात लगातार तीसरे महीने घटा

ट्रंप के टैरिफ के कारण अगस्त में भारत का अमेरिका को निर्यात लगातार तीसरे महीने गिरा है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में निर्यात तेजी से घटकर 6.7 अरब डॉलर रह गया, जो जुलाई की तुलना में 16.3 फीसदी की गिरावट है। यह 2025 की सबसे बड़ी मासिक गिरावट है। यह गिरावट तब आई जब अमेरिका ने 27 अगस्त को भारतीय वस्तुओं पर शुल्क दोगुना कर 25 फीसदी से 50 फीसदी कर दिया। टैरिफ विवाद के बीच निर्यात से जुड़े अपडेट जानने के लिए यह खबर यहां पढ़ें
विज्ञापन

5 of 11
सोने के मांग में इजाफा - फोटो : amarujala.com

देश में सोने के जेवरों की मांग बढ़ सकती है

त्योहारी सीजन, सांस्कृतिक मांग और जीएसटी सुधार जैसे कारण भारत में सोने के आभूषणों की खरीदारी को बढ़ावा दे सकते हैं। पीली धातु की कीमतें पहले ही रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। मिराए एसेट म्यूचुअल फंड ने एक रिपोर्ट में यह बात कही है। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) पर कीमतें वर्तमान में लगभग 109,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। सोने के जेवरों की मांग से जुड़ी यह रिपोर्ट यहां पढ़ें
विज्ञापन

6 of 11
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : amarujala.com

हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 313.02 अंक उछलकर 82,693.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 91.15 अंक की बढ़त के साथ 25,330.25 पर बंद हुआ।उत्साहित निवेशकों ने आईटी, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में मजबूत खरीदारी की। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों और प्रस्तावित व्यापार समझौते पर अमेरिका-भारत के बीच सकारात्मक बातचीत से शेयर बाजार में तेजी आई। शेयर बाजार का हाल यहां जानें
विज्ञापन

7 of 11
लौह अयस्क का निर्यात - फोटो : amarujala.com

निम्नस्तरीय लौह अयस्क पर निर्यात शुल्क से खनन उद्योग को झटका

खनन उद्योग से जुड़े संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन मिनरल इंडस्ट्रीज (एफआईएमआई) ने चेतावनी दी है कि अगर निम्न-ग्रेड आयरन अयस्क (58% से कम आयरन वाली अयस्क) पर 30% तक निर्यात शुल्क लगाया गया, तो कर्नाटक, गोवा और ओडिशा जैसे खनिज-समृद्ध राज्यों को 16000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होगा। इसके अलावा, खनन उद्योग आर्थिक रूप से अस्थिर हो जाएगा और लगभग पांच लाख लोगों की आजीविका पर संकट आ सकता है। खनन क्षेत्र से जुड़ी यह खबर यहां पढ़ें

8 of 11
शेयर मार्केट ओपनिंग - फोटो : amarujala.com

अमेरिकी व्यापार वार्ता में आशावाद के बीच शेयर बाजार में तेजी

भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर दौरे पर आई अमेरिकी टीम के साथ दिन भर चली सकारात्मक चर्चा के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। दोनों पक्ष इस समझौते को जल्द और पारस्परिक रूप से लाभकारी रूप से संपन्न करने पर सहमत हुए। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 262.74 अंक बढ़कर 82,643.43 पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 85.25 अंक बढ़कर 25,324.35 पर आ गया। शेयर बाजार में दिन की शुरुआत कैसे हुई, यह जानने के लिए पूरी खबर यहां पढ़ें

9 of 11
यस बैंक - फोटो : amarujala.com

एसबीआई व बंधन बैंक ने यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेची

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बुधवार को बताया कि उसने यस बैंक लिमिटेड में अपनी 13.18% हिस्सेदारी जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) को बेच दी है। इस सौदे से एसबीआई को करीब 8,889 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। बैंक ने एक बयान में कहा कि इस सौदे में 413.44 करोड़ इक्विटी शेयर 21.50 रुपये प्रति शेयर की दर से बेचे गए। एसबीआई के अलावे बंधन बैंक ने भी यस बैंक में अपनी हिस्सेदारी एसएमबीसी को बेचने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बंधन बैंक ने बुधवार को यस बैंक लिमिटेड के 15,39,34,975 इक्विटी शेयर जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन ( एसएमबीसी ) को लगभग 331 करोड़ रुपये में बेच दिए। बंधन बैंक ने ये शेयर 21.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से बेचे गए। इससे यस बैंक में उसकी हिस्सेदारी 0.70% से घटकर 0.21% रह गई। यस बैंक के भविष्य पर बड़ा असर डालने वाली यह अहम खबर यहां पढ़ें

10 of 11
पीयूष गोयल, टॉड मैक्ले - फोटो : एएनआई (फाइल)

भारत का निर्यात इस वर्ष छह प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद: पीयूष गोयल

भारत का निर्यात इस वर्ष छह प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को यह विश्वास जताया है। चुनौतियों के बावजूद वैश्विक व्यापार में देश के मजबूत प्रदर्शन के बारे में बताते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर चर्चा आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती ताकत बढ़ रही है। हम अमृतकाल में चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था से 30 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन

11 of 11
GST - फोटो : Amar Ujala

केंद्र ने जीएसटी की नई दरों को अधिसूचित किया

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने वस्तुओं के लिए नई केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) दरें अधिसूचित कर दी हैं। नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। केंद्र के बाद राज्यों को भी अब इसी आधार पर वस्तुओं और सेवाओं पर लगने वाली राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) दरें अधिसूचित करनी होंगी। जीएसटी से आने वाला राजस्व केंद्र और राज्यों के बीच बराबर-बराबर बांटा जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें