फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2021 : ये है बजट बनाने वाली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टीम, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Mon, 01 Feb 2021 10:32 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
बजट 2020 पेश करने जाने से पहले संसद परिसर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI
आज देश का बजट संसद में पेश किया जाएगा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही इस बात का एलान कर चुकी हैं कि इस साल का बजट ऐसा होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। दरअसल, आम बजट में सरकार इस बात की जानकारी देती है कि इस वित्त वर्ष में वो कहां-कहां से कमाई करेगी और कहां-कहां खर्च करेगी। इसके लिए बजट में सबसे ज्यादा नजर जिस एलान पर होती है, वो है टैक्स स्लैब पर मिलने वाली छूट। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बजट कौन बनाता है, ये किसी अकेले का काम नहीं है, इस बार निर्मला सीतारमण की बजट टीम में कुल छह लोग शामिल हैं। आइए इन लोगों के बारे में जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 9
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
इस बजट को बनाने में सबसे अहम भूमिका वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण निभा रही हैं। तभी वो यह कहती नजर आ रही हैं कि इस बार का बजट ऐतिहासिक होगा और अलग होगा, जो पहले कभी नहीं हुआ हो। इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार की तीसरा बजट पेश करेंगी। पिछली बार उन्होंने बजट का बहीखाता कहा था। इस बार ये बजट डिजिटल तरीके से पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन

3 of 9
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : amar ujala
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की बजट बनाने में अहम भूमिका है। पिछली बार बजट पेश करने से पहले अनुराग ठाकुर ने हनुमान जी की पूजा की थी और उसके बाद वो लोकसभा पहुंचे थे। इस बार उन्होंने संसद पहुंचने से पहले अपने घर पर पूजा-अर्चना की। 

4 of 9
कृष्णमूर्ति सुब्रमणियन - फोटो : ANI
कृष्णमूर्ति सुब्रमणियन
मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमणियन ने फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स में पीएचडी की है। मुख्य आर्थिक सलाहकार बनने से पहले कृष्णमूर्ति सुब्रमणियन इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ाते थे। कृष्णमूर्ति सुब्रमणियन को बैंकिंग, कॉरपोरेट प्रशासन, आर्थिक नीति का एक्सपर्ट माना जाता है। लॉकडाउन के बाद सुब्रमणियन ने अनुमान जताया था कि अर्थव्यवस्था वी शेप रिकवरी दर्ज करेगी।
विज्ञापन

5 of 9
टीवी सोमनाथन - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी सोमनाथन
टीवी सोमनाथन व्यय विभाग के सचिव हैं। इन्होंने अर्थशास्त्र में पीएचडी की है। सोमनाथन 1987 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। टीवी सोमनाथन विश्व बैंक में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय में बतौर संयुक्त सचिव अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सोमनाथन सहयोगियों के बीच एक लोकप्रिय नौकरशाह हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
वित्त सचिव अजय भूषण पांडे - फोटो : ani
अजय भूषण पांडे
वर्तमान में अजय भूषण पांडे राजस्व सचिव हैं और वो महाराष्ट्र कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके अलावा अजय भूषण पांडे यूआईडीएआई के सीईओ भी रह चुके हैं। इन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है और मिनेसोना यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है। फरवरी महीने के अंत में अजय भूषण पांडे रिटायर हो जाएंगे और इस समय उनके पास स्वास्थ्य और रक्षा पर खर्च करने के लिए रेवेन्यू जुटाने और महामारी की आयकर की दर कम रखते हुए बैलेंस बनाने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

7 of 9
तरुण बजाज - फोटो : twitter
तरुण बजाज
तरूण बजाज वर्तमान में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव के तौर पर कार्यरत हैं। वह 1988 हरियाणा बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वित्त मंत्रालय ज्वाइन करने से पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय में काम कर चुके हैं। उन्होंने कई राहत पैकेजस पर काम किया है। तीन आत्मनिर्भर भारत पैकेज को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

8 of 9
देवाशीष पांडा - फोटो : सोशल मीडिया
देबाशीष पांडा
देबाशीष पांडा वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में सचिव हैं। बजट में वित्तीय सेक्टर से जुड़े सभी एलान उनकी जिम्मेदारी में आते हैं। वह 1987 बैच के उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारी हैं। पांडा पर वित्तीय सिस्टम की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आरबीआई के साथ मिलकर काम करने की भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

9 of 9
तुहीन कांत पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
तुहीन कांत पांडे
तुहीन कांत पांडे निवेश और सार्वजनिक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव हैं। पांडे 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इस बार के बजट में उनके कार्यों पर भी नजर रहेगी, ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र का फिलहाल विनिवेश से राजस्व जुटाने पर जोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें