फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हिरोइन ने की हैं केवल 4 फिल्में, कुछ ऐसे कमा रही है हर साल 20 करोड़ से ज्यादा

Sat, 30 Jun 2018 12:49 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्हें इंडस्ट्री में कदम रखे हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन कमाई के मामलें में कई जमी-जमायी अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया है। 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से 2014 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली कृति सेनन की सालाना कमाई 20 करोड़ से ज्यादा चली गई है। 
विज्ञापन

27 साल है उम्र

2 of 5
कृति की उम्र महज 27 साल है। इतनी कम उम्र में महज चार फिल्मों में आने के बाद भी इनकी रोजाना कमाई 50 से 80 लाख रुपये के बीच है। पिछले साल आई फिल्म बरेली की बर्फी में लीड रोल करने के बाद कृति को लोग जानने लगे। इसके बाद इनके पास फिल्में तो काफी कम आईं, लेकिन ज्यादातर कंपनियों ने अपनी ब्रांड अंबेसडर बनाना शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन

15 कंपनियों के लिए करती हैं ब्रांड प्रमोशन

3 of 5
कृति सेनन
कृति फिलहाल 15 कंपनियों के लिए ब्रांड प्रमोशन कर रही हैं। इन कंपनियों में क्लोज-अप, बाटा, ऑडी, टाइटन रागा, व्हर्लपूल, कैडबरी फ्यूज, पैराशूट, डाबर फेम, फेसेस कनाडा, स्वागत इंफ्रास्ट्रक्चर, बोरोप्लस शामिल हैं। इसके अलावा वो जल्द ही अपना कपड़ों का ब्रांड भी लांच करने वाली है।

इसलिए बनी कई कंपनियों की पसंद

4 of 5
कृति को कंपनियां इसलिए पसंद कर रही हैं, क्योंकि इनके साथ अभी तक किसी भी तरह का विवाद नहीं जुड़ा है। वहीं इनके चेहरे को आम आदमी के साथ-साथ खास भी जुड़ा हुआ महसूस करता है। वहीं देश के साथ-साथ विदेशी ब्रांड भी इनके साथ काम करने के लिए तैयार रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी आने वाली हैं यह फिल्में

5 of 5
दिलवाले और राब्ता के बाद कृति के पास अर्जुन पटियाला, हाउसफुल 4 और पानीपत शामिल हैं। इन फिल्मों में वो अक्षय कुमार, दिलजीत दोशांज, संजय दत्त और अर्जुन कपूर के साथ काम कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें