सुविधा के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए उपभोक्ता को अपने रजिस्टर्ड नंबर से 09223488888 पर 'REG स्पेस> बैंक खाता नंबर' एसएमएस भेजना होगा, जिसके बाद उपभोक्ता को कंफर्मेशन एसएमएस आएगा। कंफर्मेशन के बाद सेवा का लाभ उठाया जा सकता है।
बैंक खाते से रजिस्टर कराना होगा मोबाइल नंबर
हालांकि इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर बैंक खाते से रजिस्टर कराना होगा। अगर आप अपना मोबाइल नंबर बदलते हैं, तो आपको अपना नया नंबर अपडेट भी कराना होगा।