अक्सर हम में से अधिकतर लोग घर बनवाने, कार खरीदने या किसी अन्य जरूरतों के लिए बैंक से लोन लेते हैं। हालांकि अधिकतर मामलों में देखने को मिलता है कि बैंक ग्राहकों को ज्यादा दरों पर बैंक लोन ऑफर करते हैं। वहीं दूसरी तरफ ग्राहक कई ऐसे विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां से उन्हें सस्ती दरों पर लोन मिल सके। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप बैंकों से सस्ती दरों पर लोन ले सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ चीजों को जानना जरूरी है। अगर आप इन चीजों को जानते हैं और इन्हें फॉलो करते हैं, तो आप बैंक से किफायती इंटरेस्ट रेट पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आपको लोन पर आकर्षक ऑफर्स भी मिलेंगे। सस्ते इंटरेस्ट रेट पर लोन मिलने पर आपकी काफी बचत भी होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में, जिनकी सहायता से आप कम इंटरेस्ट रेट पर बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं।